sundarkand
✕

कोरोना वैक्‍सीन का दस्तावेजीकरण अच्छी तरह हुआ, कठोर परीक्षण किए गए : आईपीए

Updated: गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (22:21 IST)
Coronavirus Update News : इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस (IPA) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीकों का अच्छी तरह से दस्तावेजीकरण किया गया है और नियामक मानकों के अनुसार उनका कठोर परीक्षण किया गया, जो महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आईपीए महासचिव सुदर्शन जैन ने एक बयान में कहा, भारतीय दवा उद्योग ज्ञान आधारित क्षेत्र है और वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा, वैश्विक टीका उत्पादन में भारत का योगदान 60 प्रतिशत है। आईपीए का यह बयान सिद्धारमैया की इस टिप्पणी के बाद आया है कि हासन जिले में हाल में दिल के दौरे से हुई मौतें कोविड रोधी टीकाकरण अभियान से जुड़ी हो सकती हैं।
 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का नाम लिए बिना आईपीए ने कहा, गलत सूचना और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डालता है तथा वैश्विक स्तर पर विज्ञान और रोगी देखभाल पर बने भरोसे को कमजोर करता है। सिद्धारमैया ने कर्नाटक के हासन जिले में दिल के दौरे से मौतों की बढ़ती संख्या को कोविड-19 टीकों से जोड़ा है।
ALSO READ: क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा
आईपीए महासचिव सुदर्शन जैन ने एक बयान में कहा, कोविड महामारी के दौरान टीकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत ने लगातार दुनियाभर में दवाइयां एवं टीके उपलब्ध कराए। इन टीकों का अच्छी तरह से दस्तावेजीकरण किया गया है और नियामक प्रक्रियाओं के अनुसार इनका कठोर परीक्षण किया गया है। जैन ने कहा कि भारतीय दवा उद्योग ज्ञान आधारित क्षेत्र है और वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा, वैश्विक टीका उत्पादन में भारत का योगदान 60 प्रतिशत है।
ALSO READ: क्या कोरोना वैक्सीन की वजह से हो रही है अचानक मौत, ICMR और AIIMS के अध्ययन में खुला राज
आईपीए का यह बयान सिद्धारमैया की इस टिप्पणी के बाद आया है कि हासन जिले में हाल में दिल के दौरे से हुई मौतें कोविड रोधी टीकाकरण अभियान से जुड़ी हो सकती हैं। सिद्धारमैया ने यह भी दावा किया था कि टीकों को जल्दबाजी में मंजूरी दी गई थी। इससे पहले, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ ने भी सिद्धारमैया की टिप्पणी का विरोध करते हुए कहा था कि ऐसे दावे तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख