sundarkand

सीधे सुप्रीम कोर्ट जज बनीं, जानिए कौन है जस्टिस इंदु मल्होत्रा...

Updated: शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (11:26 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली। इसी के साथ वह न्यायापालिका के शीर्ष पद पर सीधे पहुंचने वाली पहली महिला अधिवक्ता बन गईं हैं।
 
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इंदु के शपथ ग्रहण के साथ ही उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या अब 25 हो गई है। उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश समेत 31 न्यायाधीशों की संख्या स्वीकृत है।

बेंगलुरु में जन्म, दिल्ली में शिक्षा : जस्टिस मल्होत्रा का जन्म 1965 में ‍बेंगलुरु में हुआ था कुछ ही समय बाद वे दिल्ली आ गई। दिल्ली के श्रीराम कॉलेज से उन्होंने डिग्री ली। 1983 से वह वकालत कर रही हैं।
 
2007 में बनीं वरिष्ठ वकील : पिछले तीन दशक से वकालत कर रहीं इंदु मल्होत्रा साल 2007 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ वकील नामित की जाने वाली दूसरी महिला थीं।

सुप्रीम कोर्ट जज बनने वाली सातवीं महिला : वह सुप्रीम कोर्ट में जज बनने वाली सातवीं महिला हैं। उनसे पहले जस्टिस एम. फातिमा बीवी, जस्टिस सुजाता वी. मनोहर, जस्टिस रुमा पाल, जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा, जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई और जस्टिस आर. भानुमति भी सुप्रीम कोर्ट की जज बनीं।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख