Hanuman Chalisa

इंदौर की गेर देखने के लिए बुक माय शो पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानिए 2025 में कैसे मनेगी रंगारंग गेर

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 17 मार्च 2025 (15:51 IST)
Indore Rang Panchami Ger 2025: इंदौर में रंगपंचमी पर रंगारंग गेर का आयोजन किया जाता है।  हर साल की तरह इस साल भी 19 मार्च को रंगपंचमी के मौके पर इंदौर में गेर का आयोजन किया जा रहा है जिसका आनंद लेने के लिए देश और विदेश से लोग इंदौर पहुंचने लगे हैं। इंदौर में रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। रंगपंचमी पर इंदौर के राजवाड़ा में निकलने वाली ऐतिहासिक गेर में हर साल लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। गेर में रंग-गुलाल की बौछार के बीच लोगों का उत्साह देखने लायक होता है। इस बार गेर को यूनेस्को की सूची में शामिल करने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्ताव भी भेजा गया है।

पिछले साल की तरह ही इस साल भी प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधा के लिए गेर मार्ग के घरों की छतों से गेर देखने की व्यवस्था की जा रही है। गेर का लाइव आनंद लेने के लिए करीब आठ घरों की छतों पर लोगों की बैठक व्यवस्था की जा रही है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बुक माय शो पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसकी बुकिंग सोमवार से शुरू होगी। 

बुक माए शो से न्यूनतम कीमत में कर सकते हैं गेर देखने के लिए बुकिंग (Indore gair online booking)
छत पर बैठकर गेर देखने के लिए कितना शुल्क चुकाना होगा, यह अभी तक तय नहीं हुआ है। लेकिन जानकारी है कि न्यूनतम शुल्क चुकाकर गेर देखने की बुकिंग की जा सकेगी। प्रशासन द्वारा दर्शकों के लिए गेर मार्ग के घरों की छतों पर बैठकर रंगों का आनंद लेने की व्यवस्था की जा रही है। अनुमान है कि 200 से 250 लोगों की बैठक व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। 
 
ALSO READ: सतरंगी रंगों की लिए बरसात, है आई रंग पंचमी की सौगात... इन संदेशों से भेजें देव होली की शुभकामनाएं
 
वालंटियर संभालेंगे व्यवस्था
बुकिंग करवाने के बाद घर की छतों से गेर देखने के लिए लोगों को कोई असुविधा न हो इसलिए 20 से 25 वॉलिंटियर तैयार किए गए हैं। ये वालंटियर दर्शकों को वेन्यू छतों तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही गेर देखने के बाद वालंटियर दर्शकों की सुरक्षित वापसी भी सुनिश्चित करेंगे। घरों की छतों पर गेर देखने के लिए दर्शकों को बैठने के लिए कुर्सियां, पेयजल और वॉशरूम की व्यवस्था मिलेगी।

 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विश्व कल्याण की कामना करते हुए क्या बोले?

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

अगला लेख