Hanuman Chalisa

इंडिगो ने किया एयरबस को स्तब्ध, विमानन इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर

Updated: मंगलवार, 20 जून 2023 (18:47 IST)
Indigo Orders 500 Jets: फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास ले बुर्जे में हर वर्ष विमानों इत्यादि की दुनिया की एक सबसे बड़ी प्रदर्शन लगती है। कोरोनावायरस वाली महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में 'पेरिस एयर शो' के नाम से प्रसिद्ध यह प्रदर्शनी नहीं लग पाई थी। सोमवार 19 जून इस प्रदर्शनी का पहला दिन था। पहले दिन ही एक ऐसे धमाकेदार सौदे की घोषणा की गई, जिसने पश्चिमी मीडिया जगत में तहलका मचा दिया।
 
घोषणा यह थी कि भारत की इंडिगो एयरलाइन ने दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता, यूरोप की एयरबस कंपनी से 500 विमान ख़रीदने का सौदा किया है। एयरबस के इतिहास में ही नहीं, बल्कि नागरिक उड्डयन के इतिहास में भी इतने अधिक यात्री जेट विमानों की खरीद का यह अपूर्व रिकॉर्ड ऑर्डर है। ये विमान एयरबस A320neo मॉडल वाले परिवार के विमान होंगे और 2030 से 2035 के बीच इंडिगो को मिलेंगे। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने ले बुर्जे में इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
 
इतिहास का सबसे बड़ा एकल ऑर्डर : एयरबस के बिक्री प्रबंधक क्रिस्टियान शेरर ने कहा, विमानन के इतिहास में यह सबसे बड़ा एकल ऑर्डर है। इंडिगो के प्रमुख पीटर एल्बर्स के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन के पास इस समय लगभग 300 विमान हैं। 'यह तो केवल शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ होगा,' एल्बर्स का कहना था। 
 
एल्बर्स, इंडिगो की कमान संभालने से पहले 2022 तक नीदरलैंड की KLM एयरलाइन के प्रमुख रह चुके हैं। इंडिगो के बेड़े में वे कुल मिलाकर लगभग 1000 एयरबस विमान देखना चाहते हैं। उनका कहना था कि 500 नए विमानों का ऑर्डर एक पक्का ऑर्डर है। इस ऑर्डर में एयरबस विमानों का मानक संस्करण A320neo, लंबा संस्करण A321neo और लंबी दूरी का संस्करण A321XLR शामिल है। किस संस्करण के कितने विमान ख़रीदे जाएंगे, यह अभी तय नहीं है।
 
55 अरब डॉलर का सौदा : क़ीमत के बारे में कुछ बताने के लिए दोनों पक्ष तैयार नहीं थे। लेकिन इन विमानों की मूल्य-सूची के आधार पर कहा जा रहा है कि यह सौदा 55 अरब डॉलर (50.3 अरब यूरो) के बराबर होगा, हालांकि एयरबस की मूल्य-सूची कई वर्षों से संशोधित नहीं की गई है। 
  
इंडिगो की स्थापना 2005 में हुई थी। उसने पहले भी कई एयरबस विमानों के ऑर्डर दिए हैं। अंतिम बार 2019 में 300 विमानों का ऑर्डर दिया था। पीटर एल्बर्स तब भी इसे 'अभी शुरुआत' ही मानते हैं। यह विमानन के लिए भारतीय बाजार की क्षमता को दर्शाता है।
 
इंडिगो की ओर से 500 नए विमानों की ख़रीद को एयर इंडिया के साथ एक होड़ के रूप में भी देखा जा रहा है। एयर इंडिया ने पिछले फ़रवरी महीने में ही यूरोप की एयरबस और अमेरिका की बोइंग कंपनी से कुल मिलाकर 470 यात्री जेट विमान खरीदने की घोषणा की थी। दुनिया विश्वास नहीं कर पा रही है कि जिस भारत को ग़रीबी, भ्रष्टाचार, अराजकता और पिछड़ेपन का पर्याय बता कर उसकी खिल्ली उड़ायी जाती थी, वह अचानक इतना प्रगतिशील और धनवान कैसे हो गया कि इतने बड़े-बड़े हवाई कुलांचे भरने लगा है! 
 
लेखक के बारे में
राम यादव
राम यादव डायचे वेले हिन्दी (जर्मनी) के पूर्व प्रमुख हैं। देश-विदेश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक घटनाक्रम पर इनकी अच्छी पकड़ है। आधी सदी से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। .... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

UTU Paper Leak Case : सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई, प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर

हर सनातनी की सांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम : CM योगी

योगी सरकार का बड़ा कदम, 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 9.85 करोड़ रुपए की योजना तैयार

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

UP Scholarship 2026: योगी सरकार ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

अगला लेख