ramcharitmanas
✕

इंडिगो कर्मचारी द्वारा यात्री की पिटाई, बवाल (वीडियो)

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (09:19 IST)
नई दिल्ली। इंडिगो के एक कर्मचारी द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे पर एक यात्री के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सरकार ने इस कथित वीडियो की निंदा की है और कहा कि सरकार ने विमानन कंपनी से रिपोर्ट मांगी है।
 
मामला 15 अक्टूबर 2017 का है। राजीव कटियाल कोच बस का इंतजार कर रहे थे। यात्री कटियाल और इंडिगो स्टाफ जूबी थॉमस के बीच किसी गलतफहमी को लेकर बहस हो गई। मामला तब गरमा गया, जब ये बहस झड़प में बदल गई। इस दौरान यात्री के साथ बदसलूकी का वीडियो भी सामने आया है।
 
वीडियो में पहले एक यात्री को एक कोच में प्रवेश करने से रोकते हुए देखा जा सकता है इसके बाद उसे एक ग्राउंड स्टाफ द्वारा पीछे खींचते हुए देखा जा सकता है। इस कथित वीडियो में यात्री को वापस लड़ते हुए और हाथापाई के दौरान जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है।
 
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर घटना की निंदा की और कहा कि सरकार ने एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है। इंडिगो के अध्यक्ष और पूर्णकालिक निदेशक आदित्य घोष ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। खबर के मुताबिक इंडिगो ने यात्री के साथ बदसलूकी करने वाले अपने दोषी स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अगला लेख