dharma sangrah
✕

उड़ानें रद्द होने से इंडिगो के 1.08 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए

Updated: रविवार, 29 जुलाई 2018 (19:31 IST)
नई दिल्ली। इंडिगो द्वारा बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द किए जाने से 1.08 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए। यह बात सरकारी आंकड़े में सामने आई है। वर्ष के पहले 5 महीने यानी कि मई तक इस एयरलाइन कंपनी ने 1,824 उड़ानें रद्द कीं जिससे 1,08,549 यात्री प्रभावित हुए, जो कि घरेलू विमान कंपनियों में सबसे अधिक है।
 
 
यह आंकड़ा नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा द्वारा लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया गया। यद्यपि इस जवाब में उड़ान रद्द होने के कारण नहीं बताए गए।
 
इस बारे में प्रतिक्रिया पूछे जाने पर इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि जनवरी से मई तक उड़ानों के रद्द होने के कारण में निओ विमानों का सेवा में न होना, आपूर्ति में देरी और देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय पर खराब मौसम रहा। प्रवक्ता ने कहा कि अधिकतर रद्दीकरण की योजना पहले से बनाई जाती है। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या पर भड़के अमित शाह, बोले- गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार से जवाब

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

अगला लेख