sundarkand

भारतीय सेना ने कहा, पाक सैनिक सफेद झंडा लेकर एलओसी पर आएं और बैट आतंकियों के शव ले जाएं

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2019 (10:25 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को शनिवार को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की तरफ से की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। भारत ने पाकिस्तान के सामने प्रस्ताव रखा है कि वे सफेद झंडे के साथ आएं और घुसपैठियों के शव ले जाएं। हालांकि भारत के प्रस्ताव पर पाकिस्तान ने कोई जवाब नहीं दिया है।
 
भारतीय सेना ने इस कार्रवाई में 5 से 7 घुसपैठिए मार गिराए। नियंत्रण रेखा पर केरन सेक्टर में मारे गए घुसपैठियों में पाकिस्तानी सेना के जवान और आतंकी भी शामिल हैं। पाकिस्तान की बैट टीम में सेना और आतंकी शामिल होते हैं, जो भारत के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम देते हैं।
इस कार्रवाई के बाद भारत ने पाकिस्तान को उसके जवानों के शवों को वापस करने की पेशकश की है। भारत ने पाकिस्तान के सामने प्रस्ताव रखा है कि वे सफेद झंडे के साथ आएं और घुसपैठियों के शव ले जाएं। हालांकि भारत के प्रस्ताव पर पाकिस्तान ने कोई जवाब नहीं दिया है।
 
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि बैट टीम ने केरन सेक्टर (कुपवाड़ा जिले में) की अग्रिम चौकियों में से एक को निशाना बनाने का प्रयास किया और सतर्क सैनिकों ने उनके इस प्रयास को विफल कर दिया। इसमें पांच से सात जवान/ आतंकवादी मारे गए हैं। 
 
भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से वादी में अशांति फैलाने और अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कई कोशिश हुई। स्पष्ट रूप से आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान के हाथ होने के संकेत मिले हैं। सुरक्षा बल सभी नापाक गतिविधियों का जवाब देना जारी रखेंगे। पाकिस्तान ने शनिवार को भारत पर क्लस्टर बम इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इसके बाद भारतीय सेना ने इसे झूठ करार दिया।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख