biodatamaker

भारत ने क्लस्टर बमों के इस्तेमाल को लेकर पाकिस्तान के आरोप को झूठ बताया

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2019 (10:01 IST)
नई दिल्ली। सेना ने पाकिस्तान के उन आरोपों को झूठ और छल करार दिया कि भारतीय सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास नागरिकों को निशाना बनाने के लिए क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया।
 
सेना के जनसूचना अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपीआई) की कड़ी प्रतिक्रिया ऐसे वक्त आई है, जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और वहां के सैन्य प्रवक्ता आसिफ गफूर ने भारतीय सेना पर नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों को निशाना बनाने के लिए क्लस्टर गोला-बारूद के इस्तेमाल का आरोप लगाया था।
 
एडीजीपीआई ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि भारत द्वारा क्लस्टर बम दागे जाने का आरोप पाकिस्तान का झूठ, धोखेबाजी और छल है। बयान में कहा गया कि पाकिस्तान सेना नियमित तौर पर घुसपैठ के जरिए हथियारों के साथ आतंकवादियों को घुसाने का प्रयास करती है। भारत ने सैन्य अभियान के निदेशालय (डीजीएमओ) स्तर की कई वार्ता के दौरान जवाब देने का अधिकार के बारे में बताया है।
 
इससे पहले कुरैशी ने एक ट्वीट में भारतीय सुरक्षा बलों पर क्लस्टर गोला-बारूद का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कुछ तस्वीरों का एक कोलॉज भी पोस्ट किया जिसमें विस्फोट और पट्टी बांधे हुए छोटे बच्चों और वयस्कों की तस्वीरें भी थीं। 
 
सेना के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए विस्फोटों की तस्वीरें मोर्टार गोलाबारी की थीं, न कि क्लस्टर बमों के विस्फोट की। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख