Daily Horoscope
✕

यूक्रेन में भारतीय छात्रों से मारपीट, राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

Updated: सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (19:42 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि सरकार को भारत के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की अपनी योजना को जल्द सार्वजनिक करना चाहिए ताकि वहां फंसे भारतीय छात्रों एवं उनके परिवारों में विश्वास पैदा हो सके।

ALSO READ: Russia Ukraine War Update : रूस के हमले से यूक्रेन में 16 बच्चों की मौत, 45 घायल, परमाणु हमले की तैयारी?
 
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूक्रेन में सैनिकों द्वारा कुछ भारतीय छात्रों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने से जुड़ा वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की स्थिति खराब हो रही है। इसके बावजूद भारत सरकार उन्हें स्वदेश वापस लाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। हमेशा की तरह प्रधानमंत्री इस बार भी अपने कर्तव्य से विमुख हैं।
 
राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी हिंसा का शिकार हो रहे भारतीय छात्रों और यह वीडियो देख रहे उनके परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति है। किसी भी माता-पिता को इस स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भारत सरकार को वहां से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की अपनी योजना के बारे में फंसे हुए लोगों और उनके परिवारों के साथ तत्काल ब्योरा साझा करना चाहिए। हम अपने लोगों को इस तरह नहीं छोड़ सकते।

ALSO READ: Russia Ukraine War Update : यूक्रेन और रूस के बीच बेलारूस बॉर्डर पर बैठक जारी, बातचीत के बीच भी नहीं थम रहा घमासान
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया कि क्या उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के अभियान को 'ऑपरेशन गंगा' नाम दिया गया है? उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तरप्रदेश में चुनाव हैं 'ऑपरेशन गंगा'? मध्यप्रदेश में होता तो 'ऑपरेशन नर्मदा'? गुजरात में होता तो 'ऑपरेशन साबरमती'? हर बार पीआर, इवेंट और चुनाव प्रचार? मुश्किल में मदद कब करोगे सरकार?
 
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी चुनाव में फंसे हुए हैं, नागर विमान मंत्री (ज्योतिरादित्य सिंधिया) भाजपा के सदस्यता अभियान में फंसे हैं, विदेश मंत्रालय विरोधाभासी परामर्श जारी करके गाल बजाने में फंसा है। हमारे बच्चे यूक्रेन में दर्दनाक परिस्थिति में फंसे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्रीजी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और उनके परेशान परिवारों के लिए कोई भी शब्द नहीं बोला है। मोदीजी के समर्थक अक्सर 'घर वापसी' का शोर मचाते हैं, लेकिन यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों की 'घर वापसी' के बारे में सब खामोश हैं।

ALSO READ: यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स होने लगे बीमार, लड़कियों को पैनिक अटैक, खाना खत्‍म, कैसे लें इंसुलिन, कब तक करेंगे सर्वाइव नहीं पता
 
रागिनी ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की उसकी क्या योजना है। उसे यह जल्द करना चाहिए ताकि परिवारों और बच्चों को भरोसा जगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापसी के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
 
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंचकर भारतीयों की सुरक्षित एवं सुगम निकासी में समन्वय की जिम्मेदारी दी है। इसके तहत वीके सिंह पोलैंड में, किरेन रिजिजू स्लोवाकिया में, हरदीप पुरी हंगरी में जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोलदोवा में समन्वय करेंगे।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख