शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Navy sets up pavilions in Phoenix Malls on Kargil Vijay Diwas
Written By
Last Updated : सोमवार, 22 जुलाई 2019 (10:20 IST)

कारगिल विजय दिवस की सालगिरह : मॉल में सजी सेना के शौर्य की झांकी (फोटो)

कारगिल विजय दिवस की सालगिरह : मॉल में सजी सेना के शौर्य की झांकी (फोटो) - Indian Navy sets up pavilions in Phoenix Malls on Kargil Vijay Diwas
कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 20वीं सालगिरह पर देश की जनता को सेना शौर्य और पराक्रम को दर्शाने के लिए भारतीय नौसेना ने मुंबई के फीनिक्स मॉल में पैवेलियन बनाया।
 
पैवेलियन में सेना के युद्धपोतों की कलात्मक झांकियां बनाई गईं। इस झांकी को एमओ (मुंबई) के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा बनाया गया था।
फीनिक्स मॉल, कुर्ला और हाई स्ट्रीट फीनिक्स मॉल, लोअर परेल में ये पांडाल बनाए गए थे जिनमें लड़ाकू विमानों के साथ ही कारगिल युद्ध में विजय दिलाने वाले नायकों के चित्र थे।
 
लोगों ने इस पैवेलियन में सेना के हथियारों के साथ ही उनके पराक्रम को दर्शाते पारंपरिक सैंड आर्ट को भी देखा। अलग-अलग पैवेलियन में अलग-अलग झांकियां प्रदर्शित की गई थीं।
 
 
लोअर परेल में विभिन्न पोस्टर और प्रेरक फिल्मों के माध्यम दर्शकों के सेना के कार्यों के बारे में दर्शाया गया था। दर्शकों के लिए कारगिल की पहाड़ी इलाक़े, मशीन गन मॉडल, मिसाइलों आदि के साथ फोटो लेने के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए थे। पैवेलियन में बंकर भी बनाए गए थे।
 
सेना के बैंड ने देशभक्ति के धुनें सुनाकर दर्शकों को और रोमांचित कर दिया। भारतीय नौसेना के कर्मियों ने आने वाले लोगों को भारतीय नौसेना के विभिन्न पराक्रम से भरे मिशनों के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त भारतीय नौसेना के ब्रोशर और पोस्टर भी लोगों को दिए गए।
ये भी पढ़ें
बीजेपी से जुड़े दुकानदारों का बहिष्कार करें मुस्लिम, नाहिद हसन का वीडियो वायरल