Daily Horoscope
✕

भारतीय रहें सावधान और चौकन्ने, निर्देशों का करें पालन, ईरान पर हमले के बाद एडवाइजरी जारी

Updated: शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 (17:15 IST)
Iran-Israel War News : ईरान पर बड़े हमले के बाद भारतीय दूतावास की तरफ से इसराइल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। खबरों के अनुसार, भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बहुत सावधानी बरतें, हर समय चौकन्ना रहें और गैर जरूरी यात्राओं से बचें, साथ ही इसराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें। गौरतलब है कि इसराइल के अलग-अलग शहरों में अभी 20 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। इसके अलावा भारतीय मूल के लगभग 85000 यहूदी भी रहते हैं।

ईरान पर बड़े हमले के बाद भारतीय दूतावास की तरफ से इसराइल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बहुत सावधानी बरतें, हर समय चौकन्ना रहें और गैर जरूरी यात्राओं से बचें, साथ ही इसराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
ALSO READ: ईरान ने 8 देशों पर एक साथ दागीं मिसाइलें, ट्रंप ने किया 'रेजीम चेंज' का ऐलान, तेहरान में हड़कंप, इजरायल-ईरान अटैक की 10 बड़ी बातें
गौरतलब है कि इसराइल के अलग-अलग शहरों में अभी 20 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। इसके अलावा भारतीय मूल के लगभग 85000 यहूदी भी रहते हैं। भारतीय दूतावास की तरफ से जारी एडवाइजरी में गया है कि सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने के इलाके में सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए। भारतीय दूतावास ने नागरिकों को जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की अपील की है। 
 

भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर

एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को लोकल न्यूज, ऑफिशियल अनाउंसमेंट और इमरजेंसी अलर्ट लगातार देखते रहने के लिए कहा गया है। किसी भी इमरजेंसी में भारतीय नागरिक 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर +972-54-7520711 और ई-मेल: cons1.telaviv@mea.gov.in के जरिए तेल अवीव में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। 
ALSO READ: ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?
 

दुनियाभर में एयरलाइंस पर पड़ रहा असर 

जंग की स्थिति के बीच कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को उड़ानों के लिए बंद कर दिया है। इसका असर दुनियाभर की एयरलाइंस पर पड़ रहा है। जंग के बीच एयर इंडिया ने इसराइल हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण अपनी दिल्ली-तेल अवीव उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया। कंपनी ने कहा कि हम सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी उड़ानों में बदलाव करते रहेंगे।
 

ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई

आईडीएफ ने मिसाइल और ड्रोन से हमले की आशंका जताई है। अमेरिका और इसराइल ने मिलकर ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में एक साथ कई जगहों पर राकेट दागे गए हैं। हमले के बाद इसराइल और ईरान दोनों ने अपनी हवाई सीमा बंद कर दी हैं। 
ALSO READ: जंग का आगाज, इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके, इजराइल में इमरजेंसी, अमेरिका ने कमर कसी

इसराइल में आपातकाल घोषित 

इसराइल के रक्षामंत्री इजराइल कैट्ज ने देशभर में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। इसराइली वायुसेना ने ईरान में कई टारगेट को निशाने पर लिया है। इसराइल ने दर्जनों सैन्य ठिकानों और कुछ संवेदनशील जगहों को निशाना बनाया। इसराइल ने ईरान पर यह हमला अमेरिकी धमकियों के बीच किया है। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान पर हमले की धमकी दे रहे थे। 
 

खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट

ईरान के सर्वोच्च नेता (Supreme Leader) आयतुल्लाह अली खामेनेई के कार्यालय पर हमला हुआ है। अमेरिका ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे एक बड़ी कामयाबी बताया है। हमले के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है। 
 

ईरान ने पहले ही दी थी चेतावनी 

इस बीच ईरान ने भी जवाबी हमले शुरू किए हैं, क्‍योंकि ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका ने उस पर हमला किया तो वह मिडिल ईस्ट में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को श्मशान बना देगा। खाड़ी देशों में कतर, बहरीन, कुवैत, UAE, सऊदी अरब, जॉर्डन, इराक और मिस्र जैसे देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डे (Military Bases) मौजूद हैं। अगर ईरान इन ठिकानों पर पलटवार करने में सफल रहा, तो यह क्षेत्रीय संघर्ष एक बड़े 'ग्लोबल वॉर' में बदल सकता है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

अगला लेख