dharma sangrah

काजीगुंड में सेना के काफिले पर हमला, 3 जवान जख्मी

Updated: सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (19:27 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में सोमवार को काजीगुंड में सेना के काफिले पर आतंकी हमले में तीन जवान घायल हो गए। इधर, सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सेना आतंकियों की फायरिंग का जवाब दे रही है। दूसरी ओर कड़की के चलते आतंकियों ने एक और बैंक को लूट लिया है।
 
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर में सोमवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड के पास एक सैन्य काफिले पर हमला कर भाग रहे आतंकियों को सुरक्षाबलों ने पीछा कर मुठभेड़ में उलझा लिया है। आतंकियों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। हमले में तीन जवान जख्मी हुए हैं। 
 
आज दोपहर एक बजे के करीब कुलगाम जिले के अंतर्गत बोनीगाम इलाके से सेना का एक गश्ती दल गुजर रहा था। वहां घात लगाए बैठे आतंकियों ने गश्तीदल पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान जख्मी हो गए। अन्य जवानों ने अपनी पोजीशन संभाली और जवाबी फायर किया, लेकिन आतंकी भाग निकले।
 
जवानों ने अपने घायल साथियों को वहां सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, हमले के बाद भाग निकले आतंकियों का पीछा किया। जवानों ने कुछ ही दूरी पर आतंकियों को दोबारा घेर लिया। दावा किया जा रहा है कि आतंकी एक इमारत में छिपे हैं और उनके साथ जवानों के बीच गोलियों का आदान-प्रदान भी हुआ है। अलबत्ता, एसएसपी कुलगाम श्रीधर पाटिल ने कहा कि आतंकियों की तलाश की जा रही है।
 
इधर, लश्कर कमांडर शकूर को पकड़ने के लिए सेना ने दक्षिणी कश्मीर में तलाशी अभियान शुरू किया है। गौरतलब है कि बारामुला में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले के ठीक चौबीस घंटे बाद रविवार को आतंकियों ने हंदवाड़ा में भी पुलिस स्टेशन पर हमला किया, लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। रात करीब आठ बजे आतंकियों ने हंदवाड़ा के साथ सटे करालगुंड में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फेंका, जो थाने की बाहरी दीवार के साथ टकराकर फट गया।
 
हमले के फौरन बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया। शनिवार रात को भी आतंकियों ने बारामुला में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया था, लेकिन उसमें भी कोई नुकसान नहीं हुआ था।
 
दूसरी ओर पैसे की तंगी से बेहाल आतंकियों ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर में त्राल के नूरपोरा में जम्मू कश्मीर बैंक की एक शाखा से एक लाख रुपए की नकदी लूट ली। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में आतंकियों की धरपकड़ के लिए एक तलाशी अभियान छेड़ दिया है। कश्मीर में आतंक का नया चेहरा बने अलकायदा के संगठन अंसार उल गजवा ए हिंद के कमांडर जाकिर मूसा भी नूरपोरा का ही रहने वाला है।
 
स्वचालित हथियारों से लैस तीन से चार आतंकी आज दोपहर को अचानक ही जम्मू कश्मीर बैंक की स्थानीय शाखा में दाखिल हुए। उन्होंने वहां मौजूद ग्राहकों व कर्मियों को धमकाते हुए कैश काउंटर पर पड़ी एक लाख की नकदी ली और गोलियां चलाते हुए निकल भागे। बताया जाता है कि आतंकियों ने फरार होने से पहले पहले बैंक में मौजूद कुछ लोगों से कथित तौर पर मारपीट करने के अलावा तोड़-फोड़ भी की है।
 
सूचना मिलते ही राज्य पुलिस विशेष अभियान दल के जवान, सीआरपीएफ और आरआर के जवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हालात का जायजा लेने और डकैती के समय मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत के आधार पर आतंकियों के बारे में कुछ सुराग लगाते हुए उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख