Hanuman Chalisa
✕

सेना की हरी झंडी के बाद अमरनाथ यात्रा की उम्मीदें बढ़ीं

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (19:46 IST)
जम्मू। प्रदेश में कोरोना के मामले घटने लगे हैं। अमरनाथ यात्रा में शिरकत करने वालों के लिए खुशी की बात यह है कि सेना ने भी अमरनाथ यात्रा के लिए हरी झंडी दे दी है। यही नहीं गंदरबल व अनंतनाग प्रशासन ने उन सभी लोगों को जल्द से जल्द वेक्सीनेशन करवाने का निर्देश दिया है, जो यात्रा की व्यवस्था से जुड़े होते हैं।
 
इन घटनाक्रमों से अमरनाथ यात्रा के शुरू होने की उम्मीद तो बढ़ी है पर प्रदेश सरकार व अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की ओर से कोई संकेत अभी तक नहीं दिया गया है। हालांकि इस बार यात्रा के 28 जून को आरंभ होकर 22 जून तक करीब दो महीनों तक चलना है।
 
यह सच है कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए किसी भी मार्ग पर व्यवस्थाएं अभी तक आरंभ ही नहीं हो पाई हैं न ही यात्रा पंजीकरण हो सका है। ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण को 5-6 दिनों के बाद बंद कर दिया गया था।
 
लेकिन, अब सेना अमरनाथ यात्रा के लिए अपने आपको तैयार बता रही है। साथ ही कश्मीर में उन लोगों को जल्द वैक्सीन लगवा लेने के निर्देश जारी किए गए हैं जो अमरनाथ यात्रा में टेंट लगाते हैं, लंगर लगाते हैं और पिट्ठू तथा खच्चरों की सेवाएं देते हैं। इन निर्देशों के बाद अमरनाथ यात्रा के प्रति उम्मीद जगने लगी है।
 
सूत्रों के अनुसार, अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड भी अमरनाथ यात्रा को संपन्न करवाने के लिए तैयार होने लगा है। और अगर इन सूत्रों पर विश्वास करें तो वह यात्रा अवधि को 15 से 30 दिनों की करना चाहता है ताकि लोगों की आस्था को ठेस भी न पहुंचे और कोरोना के खतरे से भी बचा जा सके। फिलहाल श्राइन बोर्ड का कोई भी अधिकारी ऑन रिकॉर्ड बोलने को राजी नहीं है। 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख