dharma sangrah
✕

भारत का मुंहतोड़ जवाब, दो पाक कमांडो ढेर

Updated: मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 (20:00 IST)
जम्मू। भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने कश्मीर में एलओसी से सटे केरन सेक्टर में एक फारवर्ड पोस्ट पर कब्जा जमाने की पाक सेना की कोशिश को नाकाम बनाते हुए हमलावर बैट कमांडो अर्थात पाक सेना के बॉर्डर एक्शन टीम के दो सदस्यों को मार गिराया। आठ के करीब बैट सदस्यों ने हमले को अंजाम दिया था। हमले में दो भारतीय जवान भी शहीद हुए हैं। पर अधिकारिक तौर पर किसी भी मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है।
 
इस बीच सेना ने आज फिर उड़ी सेक्टर में एक और आतंकी को ढेर कर दिया। 3 दिनों में 5 घुसपैठिए मारे गए। पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के करीब 7-8 सदस्यों की घुसपैठ की कोशिश सेना ने नाकाम कर दी। कुपवाड़ा स्थित केरन सेक्टर में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुई इस कोशिश के जवाब में सेना के जवानों ने फायरिंग भी की। 
 
कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में बैट (पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम) के करीब 7-8 घुसपैठियों ने मंगलवार दोपहर घुसपैठ की कोशिश की। जवाब में भारतीय सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा। भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में फायरिंग भी की गई।
 
ये घटना केरन सेक्टर की फारवर्ड पोस्ट के इलाके में हुई। जब ये हमलावर एलओसी के 700 मीटर अंदर आ गए थे। जब सेना ने जवाबी करवाई की तो ये वापस पाक पोस्ट की ओर भागने लगे। दावा किया जा रहा है कि दो बैट सदस्यों के शव नोमैन्स लैंड में पड़े हुए हैं और पाक गोलाबारी के कारण उन्हें उठाया नहीं जा सका था। 
 
खुफिया एजेंसियों ने सेना को बैट हमले की प्लानिंग की पहले ही सूचना दी थी, जिसके मद्देनजर सेना ने भी सीमा पर चौकसी बढ़ा रखी थी। हाल के महीनों में पाकिस्तानी सेना के बैट दस्ते से निपटने के लिए सेना ने अब नई योजना बनाई है और उसके नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए सेना ने स्थानीय कमांडरों को खास निर्देश जारी किए हैं।
 
उन्होंने बताया कि हमलावरों की संख्या 7 से 8 थी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में बैट दस्ते के पांव जल्द उखड़ गए और उसे वापस भागना पड़ा। जवानों ने बैट दस्ते का पीछा भी किया और दो हमलावरों को मार गिराया। बैट के कुछ अन्य सदस्य जख्मी भी हुए हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख