dharma sangrah
✕

भारतीय सेना को मिला पहला आत्‍मघाती ड्रोन, 30 KM होगी रेंज, दुश्‍मन को कर देगा बर्बाद

Updated: रविवार, 16 जून 2024 (09:12 IST)
Indian Army gets its first suicide drone : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'आत्मनिर्भर भारत' का नारा अब रक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से साकार हो रहा है। भारतीय सेना को पहला आत्‍मघाती ड्रोन मिला है। ड्रोन को नागास्त्र-1 नाम दिया गया है, जिसकी रेंज 30 किलोमीटर तक है। इसका एडवांस वर्जन 2 किलो से ज्यादा गोला-बारूद ले जाने में सक्षम है, जो दुश्‍मन को घर में घुसकर बर्बाद कर देगा।

खबरों के अनुसार, नागपुर की सोलर इंडस्ट्रीज के द्वारा विकसित किया गया पहला स्वदेशी लोइटर म्यूनिशन नागास्त्र-1 भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार है। भारतीय सेना को इस आत्मघाती ड्रोन नागास्त्र-1 की पहली खेप मिल गई है, जिसकी रेंज 30 किलोमीटर तक है। इसका एडवांस वर्जन 2 किलो से ज्यादा गोला-बारूद ले जाने में सक्षम है।

दुश्मन के किसी भी ठिकाने को बर्बाद कर सकता है : इसका इस्तेमाल दुश्मनों के ट्रेनिंग कैंप, ठिकानों और लॉंच पैड पर हमला करने के लिए किया जाएगा। नागास्त्र-1, ‘कामिकेज़ मोड’ में 2 मीटर की सटीकता के साथ हमला करके दुश्मन के किसी भी ठिकाने को बर्बाद कर सकता है। अगर टारगेट न मिले तो यह वापस भी आ जाएगा। पैराशूट के जरिए इसकी सॉफ्ट लैंडिंग करा सकते हैं।

60 मिनट तक हवा में रह सकते हैं ये ड्रोन : ड्रोन हवा में टारगेट के आसपास घूमते हैं और आत्मघाती हमला करते हैं।ये ड्रोन एक उड़ान में 60 मिनट तक हवा में रह सकते हैं। ड्रोन में कम आवाज और इलेक्ट्रिक प्रोपल्सन है जो इसे एक साइलेंट किलर बनाता है। इसका इस्तेमाल कई तरह के सॉफ्ट स्किन टारगेट के खिलाफ किया जा सकता है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख