Hanuman Chalisa
✕

भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब, तबाह किए पाक सेना के कई ठिकाने

Updated: मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (16:38 IST)
जम्मू। भारतीय सेना का कहना है कि उसने पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उस कश्मीर के अग्रिम छोर पर नीलम घाटी में स्थित एक आतंकी लांचिंग पैड के साथ पाकिस्तानी सेना के दो निगरानी मोर्चे भी तबाह कर दिए हैं। देर रात तक दोनों तरफ से भारी गोलाबारी जारी रही।
 
इस बीच, प्रशासन ने पाकिस्तानी गोलाबारी को देखते हुए स्थानीय लोगों को बीती रात से ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया था। बड़ी संख्या में लोगों ने निकटवर्ती सुरक्षा शिविरों व बंकरों में भी शरण ली हुई है।
 
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने कल दोपहर बाद जिला कुपवाड़ा में एलओसी के साथ सटे करनाह, टंगडार और जिला बांडीपोरा में गुरेज सेक्टर को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने सबसे पहले करनाह सेक्टर में जियारत, ठंड और अमन सिंह टेकरी चौकियों के दायरे में आने वाले सैन्य व नागरिक ठिकानों पर तोप और मोर्टार के गोले दागे। सेना ने पहले संयम बनाए रखा, लेकिन जब गोलाबारी की तीव्रता बढ़ने लगी तो जवानों ने भी पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
 
भारत की जवाबी कार्रवाई से हुए नुकसान से बौखलाए पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम साढ़े छह बजे पंथ चौकी और उसके साथ सटे नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने भी जवाब में पाकिस्तानी सेना की लोसर-1 चौकी को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की।
 
यहां भी पाकिस्तान को भारी नुकसान होने का अनुमान है। देर शाम गए तक गुरेज, टंगडार और करनाह में दोनों तरफ से भीषण गोलाबारी जारी रही। आज सुबह से एक बार फिर अपनी हरकतों से बाज न आते हुए पाकिस्तान भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों में गोलाबारी कर रहा है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख