चेन्नई में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट
चेन्नई के पास भारतीय वायुसेना का एक पीसी-7 प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान हुई। गनीमत रही कि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
An Indian Air Force PC-7 Mk II trainer aircraft met with an accident during a routine training mission and crashed at about 1425 Hr near Tambaram, Chennai, today. The pilot ejected safely, and no damage to civil property has been reported. A Court of Inquiry has been constituted…
— Indian Air Force (@IAF_MCC) November 14, 2025
वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक यह घटना तंबरम एयर फोर्स स्टेशन के पास हुई। पिलेटस पीसी-7 एमके-2 ट्रेनर विमान नए पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल होता है। Edited by : Sudhir Sharma

