Daily Horoscope
✕

weather update : 14 से 19 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का अनुमान, शीत लहर से कांपेगा उत्तर भारत, IMD की बड़ी चेतावनी

Updated: गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (22:37 IST)
नई दिल्ली। आने वाले दिनों में ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले सप्ताह से ठीक पहले घने कोहरे और शीतलहर का एक और दौर आने की संभावना है और इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। 14 से 19 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा बुलेटिन के मुताबिक रविवार तक इन क्षेत्रों के लोगों को शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से हल्की बारिश या बर्फबारी और आस-पास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
 
आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 जनवरी को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 16 जनवरी और बिहार के कुछ हिस्सों में 14 जनवरी तक ठंड की स्थिति बरकरार रहेगी।
 
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार और शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे कुछ दिनों के लिए शीतलहर से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
 
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में 15 जनवरी से घने से बहुत घना कोहरे और अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की स्थिति का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।
 
उसने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरप्रदेश में 14 से 17 तारीख के दौरान रात और सुबह के समय कुछ हिस्सों में घने कोहरे की प्रबल संभावना है।
 
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में कुछ इलाकों में 15 जनवरी से एक बार फिर शीतलहर चलने की संभावना है। मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई रहेगी।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 दर्ज किया गया।
 
मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत था।
 
राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार को हल्के बादल छाए रहे।
 
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनेगा। इसके असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में 12-13 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान व्यापक स्तर पर बारिश या मावठ होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है।
 
विभाग के अनुसार 14 जनवरी से राज्य के अधिकतर भागों में एक बार पुनः उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट होने से राज्य में शीतलहर का नया दौर बीकानेर संभाग से शुरू होगा। जबकि 15 जनवरी से शीतलहर की तीव्रता में बढ़ोतरी होने से बीकानेर, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के अधिकतर भागों में शीतलहर से तीव्र शीतलहर दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
 
बीते 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान अलवर में 8.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 9.1 डिग्री व संगरिया में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेष जगहों में से ज्यादातर स्थानों पर यह 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
 
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार दूसरे दिन हिमपात जारी रहा और पूरी घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम और कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान हिमपात जारी रहा। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मैदानी क्षेत्र के कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई।
 
मौसम कार्यालय ने कहा है शुक्रवार को कई जगहों पर हल्का हिमपात और बारिश की संभावना है, जबकि उसके बाद 18 जनवरी तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।
 
उसके मुताबिक रात का तापमान घट गया और पूरी घाटी में जमाव बिंदु से नीचे रहा, लेकिन मौसम के इस हिस्से में यह सामान्य से ऊपर रहा।
 
अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो मंगलवार की रात 3.5 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने कहा काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर शून्य से 0.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख