• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India summoned the High Commissioner of Maldives
Last Updated : सोमवार, 8 जनवरी 2024 (10:28 IST)

मालदीव के उच्चायुक्त को भारत ने किया तलब, PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर जताई नाराजगी

मालदीव के उच्चायुक्त को भारत ने किया तलब, PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर जताई नाराजगी - India summoned the High Commissioner of Maldives
India-Maldives Controversy : मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ गया है। इस बीच खबर है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया है।

मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे। पीएम मोदी के खिलाफ बयानों पर मंत्रियों की टिप्पणियों को लेकर सख्त नाराजगी जताई है।

बता दें कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के सामने उठाया था। मामले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद मंत्रियों को सस्पेंड किया गया।
Edited by navin rangiyal
ये भी पढ़ें
गर्भवती महिलाएं क्यों चाहती हैं अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के दिन हो बच्चे का जन्म