biodatamaker

सीमा पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated: सोमवार, 18 मार्च 2019 (11:55 IST)
पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना की ओर से LoC पर फायरिंग की जा रही है और मोर्टार भी दागे जा रहे हैं। भारतीय सेना भी इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से हो रही इस फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि तीन जवान जख्मी होने की खबरें आ रही हैं।
 
पुलवामा आतंकी हमले और भारत की ओर से जैश के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद से ही सीमा पर तनाव लगातार बना हुआ है। इससे पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ने की जवाबी कार्रवाई में मेंढर सेक्टर के पास बलनोई स्थित पाकिस्तानी पोस्ट को उड़ा दिया था। भारत की इस जवाबी कार्रवाई में कई पाक सैनिकों के घायल होने की खबर भी आई थी। 
 
पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाओं में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार नागरिकों की मौत हो चुकी है। दर्जनों गांवों को निशाना बनाकर की गई संघर्ष विराम उल्लंघन की 100 से ज्यादा इन घटनाओं में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से मानसून की वापसी!

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

बाहुबली ब्रजभूषण शरण सिंह पर रामदेव की कंपनी ने ठोका 50 करोड़ का मानहानि केस, जानिए क्या है पूरा मामला

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

अगला लेख