Hanuman Chalisa
✕

भारत-पाक में सहमति, सीमा पर अब नहीं गूंजेंगी तोपें और गोलियां

Updated: मंगलवार, 29 मई 2018 (20:23 IST)
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान 2003 के संघर्षविराम समझौते का अक्षरश: पालन करने के लिए सहमत हो गए हैं और दोनों ने यह तय किया है कि भविष्य में किसी भी मुद्दे का समाधान हॉटलाइन और फ्लैग मीटिंग जैसे मौजूदा तंत्रों के माध्यम से किया जाएगा। 
 
भारत के सैन्य संचालन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने मंगलवार को शाम हॉटलाइन पर बातचीत की जिसके दौरान दोनों पक्षों के बीच संघर्षविराम समझौते का अक्षरश: पालन करने पर सहमति बनी। यह भी सहमति बनी कि दोनों ही पक्ष भविष्य में संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं करेंगे।
 
भारतीय सेना के अनुसार यह बातचीत पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक की पहल पर शाम छ: बजे हुई। पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम समझौते का प्रस्ताव किया गया, जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया। दोनों पक्षों ने तय किया कि किसी भी मुद्दे का समाधान हॉटलाइन और फ्लैग मीटिंग जैसे बातचीत के मौजूदा माध्यमों से किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख