suvichar
✕

भारत ने पाकिस्तान के रवैए पर जताई आपत्ति, भारतीय श्रद्धालुओं से अधिकारियों को मिलने नहीं दिया था

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (16:48 IST)
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा सच्चा सौदा में भारतीय श्रद्धालुओं से भारतीय दूतावास के अधिकारियों को मिलने नहीं देने पर कड़ी आपत्ति वहां की सरकार के सामने दर्ज की है और कहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।
 
विदेश मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह तीसरी घटना है, जब भारत के नागरिकों को भारतीय दूतावास के अधिकारियों से मिलने नहीं दिया गया जबकि पाकिस्तान सरकार ने उन्हें वीजा दिया था।
 
21 और 22 नवंबर को भारतीय दूतावास के अधिकारी जब इन 2 गुरुद्वारों में भारतीय सिख श्रद्धालुओं से मिलना चाहते थे तो उन्हें सुरक्षा के नाम पर मिलने नहीं दिया गया जिसके कारण वे वापस लौट गए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पाकिस्तान का यह कदम वियेना समझौते का ही नहीं बल्कि 1974 के द्विपक्षीय प्रोटोकॉल और दूतावास कर्मियों की आचार संहिता 1992 का भी उल्लंघन है।
 
विज्ञप्ति के अनुसार पाकिस्तान को यह भी बताया गया है कि जब वहां से श्रद्धालु भारत आते हैं तो उसके दूतावास अधिकारियों के साथ भारत ऐसा व्यवहार नहीं करता, तो भारतीय दूतावास अधिकारियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है? इसलिए भारत ने कड़ी आपत्ति पाकिस्तान के सामने दर्ज कराई है और चेतावनी दी है कि वह सांप्रदायिक समरसता भंग न करे और विघटनकारी ताकतों को बढ़ावा न दे। इसके साथ ही भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार न करे।
 
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जब भारत में सिख गुरु नानकदेवजी की 550वीं जयंती प्रकाश उत्सव के रूप में देश-विदेश में मनाई जा रही है तब पाकिस्तान ऐसा व्यवहार भारत के साथ क्यों कर रहा है?
 
गौरतलब है कि गुरुवार को मंत्रिमंडल ने गुरु नानक जयंती मनाने को मंजूरी दी जिसके तहत सरकार देश-विदेश में यह जयंती धूमधाम से मनाएगी और पाकिस्तान के करतारपुर साहिब में भारतीय श्रद्धालुओं के जाने के लिए सीमा पर एक टर्मिनल भी बनाया जाएगा और पाकिस्तान सरकार से भी एक ऐसा ही टर्मिनल बनाने का अनुरोध किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख