Hanuman Chalisa
✕

भारत में करोड़पति लोगों की संख्या में इजाफा, 3 साल में 68 प्रतिशत की वृद्धि

Updated: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (22:16 IST)
नई दिल्ली। देश में 1 करोड़ रुपए से अधिक की घोषित आय वाले व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या 81,000 से भी अधिक हो गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 3 साल में 'करोड़पति क्लब' वाले ऐसे करदाताओं की संख्या में 68 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
 
 
आयकर विभाग के नीति बनाने वाले निकाय सीबीडीटी ने आयकर और प्रत्यक्ष कर के महत्वपूर्ण सांख्यिकी आंकड़े जारी करते हुए कहा कि आकलन वर्ष 2014-15 में 1 करोड़ रुपए से अधिक की आय दिखाने वाले व्यक्तिगत आयकरदाताओं की संख्या 48,416 थी। यह 2017-18 तक 68 प्रतिशत बढ़कर 81,344 पर पहुंच गई।
 
इसी तरह सीबीडीटी की इस रिपोर्ट के अनुसार कि 1 करोड़ रुपए से अधिक की सालाना आय वाले कुल करोड़पति करदाताओं (कंपनियों, फर्में, हिन्दू अविभाजित परिवार और व्यक्तिगत करदाता) की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है। इस दौरान उनकी संख्या में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुल करदाताओं की संख्या (कॉर्पोरेट, फर्में, हिन्दू अविभाजित परिवार और अन्य) की संख्या में 3 साल में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।
 
सीबीडीटी ने कहा कि आकलन वर्ष 2014-15 में 1 करोड़ रुपए से अधिक की आय का खुलासा करने वाले करदाताओं की संख्या 88,649 थी, वहीं 2017-18 में यह बढ़कर 1,40,139 हो गई। यह 60 प्रतिशत की वृद्धि है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ताजा आंकड़ों में 3 साल की अवधि को शामिल किया गया है। आकलन वर्ष 2014-15 को आधार वर्ष माना गया है।
 
सीबीडीटी के चेयरमैन सुशील चन्द्रा ने कहा कि यह आंकड़ा पिछले कुछ साल के दौरान कर विभाग द्वारा किए गए विधायी, सूचनाओं के प्रसार और प्रवर्तन/ अनुपालन के प्रयासों की वजह से हासिल हो पाया है। इस दौरान विभाग ने प्रौद्योगिकी आधारित कर चोरी रोकने के कई कदम उठाए हैं। चन्द्रा ने कहा कि हम देश में कर आधार और बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार पिछले 4 वित्त वर्षों में आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों का आंकड़ा भी 80 प्रतिशत बढ़ा है। 2013-14 में यह 3.79 करोड़ था, जो 2017-18 में 6.85 करोड़ हो गया। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख