Daily Horoscope
✕

चीनी सैनिक सिक्किम के सेक्टर में घुसे, भारतीय बलों के साथ टकराव

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (21:48 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों के बीच झड़प के बाद सिक्किम के एक सुदूरवर्ती क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया, जिसके बाद चीन के सैनिकों ने सीमा पर भारत की तरफ के बंकरों को ध्वस्त किया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दोनों बलों के बीच तनातनी के बाद यह घटना सिक्किम के डोका ला जनरल क्षेत्र के लाल्टेन चौकी के पास जून के पहले सप्ताह में हुई, जिससे भारत चीन सीमा पर तनाव पैदा हो गया। सूत्रों ने कहा कि झड़प के बाद पीएलए ने भारतीय सीमा में घुसकर सेना के दो अस्थायी बंकर क्षतिग्रस्त किए।
 
वर्ष 1962 में भारत चीन युद्ध के बाद से क्षेत्र भारतीय सेना तथा आईटीबीपी के अधीन है। आईटीबीपी सीमा की सुरक्षा में तैनात बल है, जिसका अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर दूर शिविर है।
 
एलएसी पर तनाव कम करने के प्रयास में भारतीय सेना ने दो बार चीन से फ्लैग मीटिंग में शामिल होने को कहा जिससे उसने इंकार किया। अंतत: चीनी पक्ष 20 जून को बैठक के लिए तैयार हुआ। सूत्रों ने कहा कि इसके बाद चीनी पक्ष ने अपने भारतीय समकक्षों को बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को तिब्बत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
 
श्रद्धालुओं को 23 जून तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद वे सिक्किम की राजधानी गंगटोक लौटे, जो एकमात्र जगह है जहां भारत और चीन की सीमा को चिन्हित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, चीनी पक्ष ने कहा कि एक पुल टूट गया है, जिसके कारण श्रद्धालु सालाना यात्रा के लिए तिब्बत नहीं जा सकते। तिब्बत स्थित मानसरोवर जाने के लिए सिक्किम मार्ग 2015 में खुला था।
 
यह पहली बार नहीं है जब सिक्किम-भूटान-तिब्बत के मिलने वाले इलाके डोका ला में ऐसा अतिक्रमण हुआ है। चीनी बलों ने नवंबर 2008 में इसी जगह भारतीय सेना के कुछ अस्थायी बंकर नष्ट किए थे। इसी साल चीन के हेलीकाप्टर उत्तरराखंड के बाराहोटी इलाके के हवाई क्षेत्र में घुसे थे। (भाषा)
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख