ramcharitmanas
✕

मोदी नंबर वन, विराट दूसरे नंबर पर

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (20:54 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे सबसे लोकप्रिय भारतीय हैं। फेसबुक पर मोदी के सबसे ज्यादा फॉलोवर हैं। विराट उनके बाद दूसरे नंबर पर हैं। विराट हाल में अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद विवादों के घेरे में आ गए थे। इस विवाद के बावजूद विराट ने फॉलोवर होने के मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को पीछे छोड़ दिया।
मोदी के फेसबुक पर चार करोड़ 22 लाख फॉलोवर हैं जबकि विराट के 3 करोड़ 50 लाख फॉलोवर हैं। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम हाल में इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। विराट ने इसी टूर्नामेंट के दौरान सबसे तेज 8000 वन-डे रन पूरे किए थे।
 
विराट दुनिया के शीर्ष 100 सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं और वे फोर्ब्स की इस सूची में अकेले भारतीय हैं। फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाले एथलीटों की जारी सूची में दुनिया के 100 खिलाड़ियों में विराट 89 वें नंबर पर हैं।
 
भारतीय कप्तान विराट इस सूची में जगह बनाने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं। फोर्ब्स ने कहा कि भारतीय क्रिकेट के स्टार विराट कोहली अच्छे कारणों से सर्वकालिक महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंच गए हैं। 
 
फोर्ब्स ने कहा कि विराट लगातार ही बल्लेबाजी में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और 2014-15 सत्र में तो उन्हें भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान भी बनाया गया जो इस भूमिका को निभाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। गत वर्ष विराट ने राष्ट्रीय टीम के लिये खेलते हुए वेतन से करीब 10 लाख डॉलर कमाए थे जबकि आईपीएल में भी वे सर्वाधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ी हैं जिन्हें करीब 23 लाख डॉलर की कमाई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होती है। फोर्ब्स ने कहा कि विराट की कमाई का बड़ा हिस्सा दुनिया के कई बड़े प्रायोजनों से आता है। (वार्ता) 

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख