पाकिस्तान से समझौते को लेकर भारत की सऊदी अरब को नसीहत
Indias advice to Saudi Arabia: भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह उम्मीद करता है कि सऊदी अरब, पाकिस्तान के साथ अपने रणनीतिक रक्षा समझौते के मद्देनजर पारस्परिक हितों और संवेदनशीलता को ध्यान में रखेगा। समझौते में कहा गया है कि दोनों देशों (सऊदी अरब और पाकिस्तान) में से किसी पर भी हमले को दोनों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा।
क्या सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच समझौता : रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान अब्दुल अजीज अल सऊद और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को हस्ताक्षर किए। शरीफ, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के साथ सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे।
ALSO READ: सऊदी अरब और पाकिस्तान का नया रक्षा समझौता भारत के लिए क्या मायने रखता है?
पाकिस्तान-सऊदी अरब के संयुक्त बयान में कहा गया कि नया रक्षा समझौता अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है और इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के पहलुओं को विकसित करना और किसी भी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त प्रतिरोध को मजबूत करना है। पाकिस्तान, सऊदी अरब का एक प्रमुख सहयोगी है और दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र में संबंध हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala