Hanuman Chalisa

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कसा शिकंजा, 12 दिन में लिए 8 बड़े एक्शन

Updated: रविवार, 4 मई 2025 (12:01 IST)
India action after Pahalgam Terror Attack : पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने पिछले 12 दिनों में आतंकियों के मददगार पाकिस्तान पर शिकंजा कसते हुए 8 बड़े कदम उठाए हैं। इनसे पाकिस्तान की कमर टूट गई है। पहलगाम का बदला लेने के लिए PM नरेंद्र मोदी ने सेना को भी खुली छूट दे दी है। उन्होंने कहा कि समय, जगह और टारगेट सेना तय करेगी। जानिए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ क्या कदम उठाए गए हैं?
 
भारतीय जहाजों का प्रवेश रोका : 3 मई को पाकिस्तान के ध्वज वाले जहाजों को भारत में किसी भी बंदरगाह में प्रवेश पर रोक लगाने के निर्णय की घोषणा की। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया और अगली सूचना तक लागू रहेगा। ALSO READ: भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय पोतों के लिए बंद किए बंदरगाह
 
आयात निर्यात बंद : सरकार ने पाकिस्तान से हर तरह के माल के सीधे या किसी अन्य देश से आयात पर भी रोक लगा दी है और पाकिस्तान के किसी माल को भारत के रास्ते किसी दूसरी जगह भेजने पर रोक लगा दी गई है।
 
डाक पार्सल सेवाओं पर लगी रोक : भारत ने पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका देते हुए डाक पार्सल सेवाओं पर भी रोक लगा दी। 
 
एयरस्पेस बंद : 1 मई को भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। इससे पाकिस्तानी एयरलाइंस को लंबे और घुमावदार रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। इससे उड़ानों की दूरी और समय बढ़ेगा। ईंधन की खपत बढ़ने से परिचालन लागत में इजाफा होगा। यात्रियों के लिए टिकट की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। ALSO READ: भारत-पाक तनाव के बीच समुद्री हलचल तेज, नौसेना ने अरब सागर में जारी किया Navigation Alert
 
सिंधु जल संधि पर रोक : पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को निलंबित कर भारत ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। इससे पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। यह फैसला तब तक लागू रहेगा जब तक पाकिस्तान विश्वसनीय ढंग से सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता।
 
वीजा रद्द : भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर उन्हें पाकिस्तान लौटने को कहा है। पाकिस्तानी नागरिकों को SVES वीजा के तहत भी भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ALSO READ: Pahalgam Attack : पहलगाम आतंकी हमले के बाद PM मोदी और JK के CM उमर अब्दुल्ला के बीच 30 मिनट की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात
 
वाघा बॉर्डर बंद : भारत ने पाकिस्तान से जुड़ी वाघा बॉर्डर बंद करने का फैसला किया। भारतीयों को भी पाकिस्तान की यात्रा न करने और वहां मौजूद लोगों को जल्द स्वदेश लौटने की सलाह। इससे दोनों देशों के बीच सीमित आवाजाही भी रुक जाएगी।  
 
राजनयिक संबंधों में व्यापक कटौती : पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित (पर्सोना नॉन ग्राटा) घोषित किया गया है तथा उनसे एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। सरकार ने यह भी तय किया है कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा/नौसेना/वायु सलाहकारों को वापस बुलाया जाएगा। 1 मई, 2025 तक और कटौती के माध्यम से उच्चायोगों में तैनात लोगों की कुल संख्या वर्तमान में 55 से घटाकर 30 कर दी जाएगी।

इधर भारतीय सेना ने भी पहलगाम का बदला लेने के लिए कमर कस ली है। वायुसेना और नौसेना लगातार ड्रील कर रही है। पाकिस्तान को भी युद्ध का डर सता रहा है और वह दुनियाभर के देशों से मदद की गुहार कर रहा है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख