biodatamaker
✕

इमरान खान को मिलना चाहिए ऑस्कर अवॉर्ड, कुमार विश्वास ने की सिफारिश...

Updated: रविवार, 3 मार्च 2019 (10:49 IST)
नई दिल्ली। विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर पाकिस्तान शांति का दिखावा कर रहा है और खुद को शांति का समर्थक देश बता रहा है। अभिनंदन की रिहाई पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को नोबेल शांति पुरस्कार चाहिए। पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग उठने के बाद कवि डॉ. कुमार विश्वास ने तंज कसा है। कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चुटकी लेते हुए लिखा है कि इमरान को 'ऑस्कर क्यों नहीं दे देते। कुमार विश्वास का यह ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही पाकिस्तान की संसद में पेश हुए प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत के साथ तनाव दूर करने की प्रधानमंत्री इमरान खान की कोशिशों को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।  इसके समर्थन में पाकिस्तान की संसद में शनिवार को एक प्रस्ताव पेश किया गया था। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने शनिवार को निचले सदन नेशनल असेंबली के सचिवालय में यह प्रस्ताव सौंपा।
प्रस्ताव के मुताबिक भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर को रिहा करने के खान के फैसले से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव दूर हुआ है। संसद में पेश प्रस्ताव के मुताबिक इमरान खान ने तनाव की मौजूदा स्थिति में जिम्मेदाराना बर्ताव किया और वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। प्रस्ताव पर सोमवार को विचार किए जाने की उम्मीद है जब सदन का सत्र होगा। इसे पारित करने की भी उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि सदन में सरकार के पास बहुमत है लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्य विपक्षी पार्टी इस कदम का समर्थन करती है या नहीं।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

अगला लेख