Daily Horoscope
✕

IMD ने बताया, दिसंबर में कैसा रहेगा देश में तापमान?

Updated: शनिवार, 2 दिसंबर 2023 (08:38 IST)
Weather Prediction December : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में दिसंबर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।
 
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि आगामी सर्दियों के मौसम (दिसंबर से फरवरी 2024) के दौरान देश के उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर के हिस्सों में शीत लहरें चलने और तापमान के सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
 
उन्होंने कहा कि मध्य और उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में दिसंबर में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है और अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का भी पूर्वानुमान है।
 
दिसंबर के लिए मासिक वर्षा पूर्वानुमान के बारे में महापात्र ने कहा कि पूरे देश में इसके सामान्य से अधिक होने की संभावना है।
 
आईएमडी ने कहा कि दिसंबर 2023 के दौरान पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक (दीर्घावधि के औसत की 121 प्रतिशत) होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम के अधिकांश हिस्सों, मध्य और पूर्वी भारत के निकटवर्ती क्षेत्रों और चरम दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
 
पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों, उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के आसपास के क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। (भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख