Hanuman Chalisa
✕

केरल के कन्नूर, कासरगोड में हो सकती है भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

Updated: शनिवार, 10 जुलाई 2021 (15:56 IST)
तिरुवनंतपुरम। मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के कन्नूर और कासरगोड जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए 11 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वायनाड, कोझीकोड और मलप्पुरम जिलों के लिए रविवार को ऑरेंज अलर्ट और पालक्काड, त्रिशूर, इडुक्की तथा एर्नाकुलम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच कोट्टायम, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड और कन्नूर जिलों के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट और तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथित्ता जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, कोट्टायम में शनिवार को सुबह 10 बजे तक 15 सेंटीमीटर तक बारिश हुई जबकि तिरुवनंतपुरम जिले में 1.7 सेंटीमीटर और एर्नाकुलम में 10.7 सेमी. तक बारिश हुई।
 
मछुआरों और केरल के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए 10 जुलाई से 13 जुलाई तक के लिए जारी मौसम चेतावनी में कहा गया है, 'केरल के तट पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। मछुआरों को इस अवधि के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।'
 
रेड अलर्ट का मतलब होता है 24 घंटों में 20 सेमी. से अधिक की अत्यधिक भारी बारिश जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है छह सेमी. से 20 सेमी. तक बहुत बारिश बारिश। येलो अलर्ट का मतलब होता है छह से 11 सेमी. तक भारी बारिश। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख