biodatamaker
✕

बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान बनेगा ‘बिपरजॉय', IMD की चेतावनी

Updated: रविवार, 11 जून 2023 (10:28 IST)
Cyclone Biparjoy : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ ही घंटों में बहुत गंभीर चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। चक्रवात के पोरबंदर तट से 200-300 किलोमीटर की दूरी से गुजरने का अनुमान है। इस वजह से अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
 
आईएमडी ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के अगले कुछ ही घंटों में एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। अगले तीन दिन के दौरान उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने से पहले इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने का अनुमान है।
 
चक्रवाती तूफान पोरबंदर से 480 किमी दूर है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा, बंदरगाह संकेत चेतावनी इसके अनुसार बदल जायेगी। चक्रवात के पोरबंदर से 200-300 किमी और नलिया (कच्छ) से 200 किमी की दूरी से गुजरने का अनुमान है। इसके गुजरात तट से टकराने की आशंका नहीं है।
 
 
NDRF तैनात : NDRF के दलों को पोरबंदर, गिर सोमनाथ और वलसाड जिलों में भेज दिया है। भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात, दमन और दीव के मछुआरा समुदाय और नाविकों को जरूरी सावधानी बरतने और सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है। मछुआरों को अगले पांच दिन के दौरान अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गई है और मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।
 
बिपरजॉय की वजह से राजस्थान में बारिश : मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण अगले सप्ताह राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 14-15 जून को राज्‍य के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 16-17 जून को राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtsey : India Meteorological Department twitter account

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

अगला लेख