sundarkand
✕

विवाद और बढ़ा, IMA की स्वामी रामदेव को खुली चुनौती

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (13:30 IST)
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बीच विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा है। रामदेव द्वारा 25 सवाल पूछने के मामले में आईएमए ने पलटवार करते हुए कहा कि हम बाबा से सिर्फ 5 सवाल पूछना चाहते हैं। 
 
आईएमए के प्रदेश सचिव डॉ. अजय खन्ना ने कहा कि दोनों तरफ 5-5 विशेषज्ञ बैठ जाएं और सार्वजनिक रूप से बहस करें। बाबा रामदेव ने हमसे 25 सवाल पूछे हैं, जबकि हम उनसे केवल 5 सवाल ही पूछना चाहते हैं। इससे पहले बाबा ने भी चैलेंज किया था कि देखता हूं मुझे कौन गिरफ्तार करता है। 
 
आईएमए की उत्तराखंड शाखा ने बाबा रामदेव को 1000 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा था और अब खुली बहस की चुनौती दी है। IMA ने बाबा रामदेव से यह भी पूछा है कि उन एलोपैथिक अस्पतालों के नाम बताएं, जहां पर कोरोना के इलाज के के लिए पतंजलि की दवाएं दी गईं।
 
दरअसल, बाबा रामदेव ने एक टीवी बहस में दावा किया था कि एलोपैथी के अस्पताल भी कोरोना इलाज के लिए पतंजलि की दवाओं का उपयोग कर रहे थे। आईएमए ने बाबा को इस दावे को साबित करने की भी चुनौती दी है। इस विवाद के चलते के आईएमए ने बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

अगला लेख