dharma sangrah

अलीगढ़ में बड़े अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश, 97 हिंदू महिलाएं लापता

Updated: सोमवार, 21 जुलाई 2025 (09:15 IST)
देश में लव जिहाद और धर्मांतरण का घिनोने कारोबार की खबरें अब आम हो गई हैं। अब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक बड़े अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इस गैंग ने कथित तौर पर 97 महिलाओं को अपने जाल में फंसाया। ये महिलाएं अब लापता बताई जा रही हैं। देश में कई जगह हो रहे इन पर्दाफाश में कई मुस्लिम संगठनों के नाम सामने आ रहे हैं।

यह सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब आगरा से उमर गौतम को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि उमर गौतम ने अलीगढ़ में भी धर्मांतरण का नेटवर्क फैला रखा था। अलीगढ़ के सदर थाने में दो सगी बहनों (33 और 18 वर्ष) के लापता होने की शिकायत मार्च 2025 में दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया पर एक बहन की तस्वीर मिली, जिसमें वह एके-47 के साथ नजर आई। इस तस्वीर ने जांच को नया मोड़ दिया और अवैध धर्मांतरण के एक संगठित नेटवर्क का सुराग मिला। दोनों बहनों का कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और उन्हें कोलकाता की एक मुस्लिम बाहुल्य बस्ती में छिपाया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गैंग सोशल मीडिया, डार्क वेब, और विभिन्न मोबाइल ऐप्स के माध्यम से युवतियों को निशाना बनाता था। गैंग के सदस्य पहले युवतियों को प्रेम जाल में फंसाते, फिर उनका ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करते थे। इस नेटवर्क का संचालन इतना गुप्त था कि पुलिस की विभिन्न टीमें भी एक-दूसरे की गतिविधियों से अनजान थीं। गैंग के तार कथित तौर पर प्रतिबंधित संगठनों जैसे पीएफआई, सिमी, और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा, कनाडा, अमेरिका, लंदन, और दुबई से भारी मात्रा में फंडिंग की मनी ट्रेल भी सामने आई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बताया कि इस गैंग ने सैकड़ों लोगों का अवैध धर्मांतरण कराया है। गैंग के सदस्यों में आयशा (मूल नाम एसबी कृष्णा, ओडिशा), अली हसन उर्फ शेखर राय (कोलकाता), और मोहम्मद अली (जयपुर) जैसे लोग शामिल हैं, जिन्हें छह राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। आयशा पर विदेशों से फंडिंग जुटाने और गैंग को पैसे बांटने का आरोप है, जबकि अली हसन बड़े लोगों से संपर्क स्थापित करता था।

जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से 97 महिलाएं लापता हैं, जिनके इस धर्मांतरण नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। इनमें से कई महिलाओं को बहला-फुसलाकर या जबरन धर्म परिवर्तन के लिए ले जाया गया। कुछ मामलों में, महिलाओं को निकाह के लिए मजबूर किया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं भी सामने आई हैं। खुफिया एजेंसियां अब इन महिलाओं का पता लगाने और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए गहन जांच कर रही हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध धर्मांतरण के खिलाफ “मिशन अस्मिता” चलाया है। इस अभियान के तहत आगरा पुलिस ने सात विशेष टीमें गठित कीं, जिन्होंने कोलकाता, जम्मू-कश्मीर, गोवा, राजस्थान, दिल्ली, और उत्तराखंड में छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख