dharma sangrah

IIT रूड़की के 3 छात्रों को अमेरिकी कंपनी में 1.54 करोड़ रुपए सालाना पैकेज

Updated: सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (22:06 IST)
रूड़की (उत्तराखंड)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की के 3 छात्रों को एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी से सालाना 1.54 करोड़ रुपए की नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं, जो इस प्रीमियर इंजीनियरिंग संस्थान में किसी भी छात्र को अब तक मिला सबसे अधिक पैकेज है।
 
अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी के बी. टेक अंतिम वर्ष के 3 छात्रों को ये प्रस्ताव मिले हैं, जो संस्थान के कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग फिजिक्स विभाग से हैं।
 
उन्होंने बताया कि सोमवार को शुरू हुए वार्षिक कैंपस प्लेसमेंट सत्र के दौरान यह पेशकश की गई। उन्होंने बताया कि एक छात्र को अपने ही देश में 62 लाख रुपए सालाना की नौकरी का प्रस्ताव मिला है, जो इस साल अपने देश की कंपनियों में काम करने के लिए मिले पैकेज में सबसे अधिक है।
 
आईआईटी रूड़की ने एक बयान में कहा कि प्लेसमेंट सत्र में 30 कंपनियों ने भाग लिया है और 363 छात्र सत्र के पहले दिन नौकरी के लिए साक्षात्कार में शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिकतम पैकेज 3 छात्रों के लिए 1.54 करोड़ रुपए का रहा, जबकि अपने देश में यह 62 लाख रुपए रहा। बयान में कहा गया कि प्लेसमेंट सत्र के पहले दिन कुल 406 नौकरी के प्रस्ताव मिले। प्लेसमेंट सत्र 15 दिसंबर तक जारी रहेगा।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

Delhi BRICS Summit: पुतिन, जिनपिंग और युद्ध के साए में 'मोदी टेस्ट'! जानिए विदेशी मीडिया ने क्या लिखा?

अगला लेख