dharma sangrah

कैंपस प्लेसमेंट के मामले में आईआईटी कानपुर अव्वल

Updated: सोमवार, 25 दिसंबर 2017 (20:09 IST)
कानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने इस साल रोजगार देने के मामले में देश के अन्य आईआईटी से बाजी मार ली है। संस्थान के सूत्रों के अनुसार प्लेसमेंट के पहले चरण के समाप्त होने तक कानपुर आईआईटी देश के अन्य आईआईटी के मुकाबले अव्वल रहा है।


पहले चरण में बीटेक, एमटेक व डुअल डिग्री समेत अन्य पाठ्यक्रमों के 77 फीसद छात्रों को नौकरी मिली है। कैंपस प्लेसमेंट के पहले चरण में स्नातक पाठ्यक्रम के पंजीकृत 81 फीसद छात्रों को नौकरी मिली, जबकि पिछले वर्ष की तुलना में पोस्ट ग्रेजुएट के छात्रों के प्लेसमेंट में 33 फीसद इजाफा हुआ है।

उन्होने बताया कि आईआईटी कानपुर में इस साल 1015 छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए आवेदन किया था, जिनमे से 77 प्रतिशत छात्रों को देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानो से नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं।

कानपुर के मुकाबले आईआईटी मुबंई के 1600 छात्रों मे से 65 फीसदी, आईआईटी चेन्नई के 1100 छात्रों मे से 62 प्रतिशत, आईआईटी खडग़पुर के 1900 छात्रों में से 62 फीसदी,आईआईटी दिल्ली के 1300 में से 60 प्रतिशत छात्रों को नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं।

सूत्रों ने बताया कि आईआईटी कानपुर में कम्प्यूटर साइंस के 96 फीसदी छात्रों को नौकरी मिली है जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 90 प्रतिशत, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग के 86 प्रतिशत, डिजाइन के 86 प्रतिशत, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 82 अौर केमिकल इंजीनियरिंग के 80 प्रतिशत छात्रों का चयन प्लेसमेंट के जरिए हुआ है। (वार्ता) 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख