dharma sangrah
✕

इग्नू में जुलाई 2018 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई

Updated: रविवार, 20 मई 2018 (21:29 IST)
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2018 शैक्षणिक सत्र में अपने यहां से संचालित होने वाले विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की रविवार को घोषणा की।
 
 
ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। एमए के लिए दर्शन शास्त्र, गांधी एंड पीस स्टडीज, डेवलपमेंट स्टडीज, एंथ्रोपॉलोजी, जेंडर एंड डेवलपमेंट स्टडीज और मनोविज्ञान सहित अन्य विषयों में प्रवेश उपलब्ध हैं।
 
स्नातकोत्तर के अन्य पाठ्यक्रमों में मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू), मास्टर ऑफ सोशल वर्क (काउंसलिंग), मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (एमटीटीएम), मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम), मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (एससीए), मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (एमएलआईएस), एमएससी (डायटेटिक्स एंड फूड सर्विस मैनेजमेंट), एमए (ट्रांसलेशन स्टडीज) और एमएससी (काउंसलिंग एंड फैमिली थैरेपी) शामिल हैं।
 
विश्वविद्यालय ने एक बयान में बताया है कि विश्वविद्यालय ने इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कास्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के साथ करार करके कुछ बीकॉम और एमकॉम पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। विश्वविद्यालय ने पहली बार अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली के होमपेज पर उपलब्ध कार्यक्रम पर क्लिक करने और पसंद के पाठ्यक्रम का चयन करने की सलाह दी है। विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रम के बारे में सावधानीपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है जिसमें शुल्क और पाठ्यक्रम की समयावधि का ब्योरा दिया गया है। (भाषा)

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

UP News : युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप पर CM योगी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Ayodhya Deepotsav 2026: सीएम योगी बोले- अयोध्या में विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय

TGT के 17,735 पदों पर आरक्षण को लेकर विवाद! चयन आयोग ने बताया सच, अभ्यर्थियों को दी ये सलाह

सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर, इस प्लानिंग से होगा विकास

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

अगला लेख