Daily Horoscope
✕

मुगल रोड पर पुलवामा 2.0 दोहराने की साजिश नाकाम, आईईडी को बनाया नकारा

Updated: सोमवार, 27 मई 2019 (16:39 IST)
जम्मू। आतंकियों ने ऐतिहासिक मुगल रोड पर पुलवामा दोहराने की साजिश को अंजाम देने की कोशिश की जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। आतंकियों ने राजौरी के पास कलाड़ इलाके में एक शक्तिशाली आईईडी लगाई थी, जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते नकारा बनाया।
 
जानकारी के अनुसार मुगल रोड पर राजौरी के कलाड़ गांव के पास सड़क पर आतंकियों ने एक आईईडी लगाई थी। इस सड़क को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस रास्ते से आम नागरिकों के वाहनों के अलावा ट्रक व सैन्य वाहन भी गुजरते हैं।
 
सुबह 8 बजे के करीब सड़क से निकल रही सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने कलाड़ चौक के पास सड़क के एक किनारे पर संदिग्ध वस्तु देखी। रोड ओपनिंग पार्टी ने इसकी जांच की तो पता चला कि विस्फोटक है। जवानों ने उसी समय वहां वाहनों की आवाजाही को रोकते हुए बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर आइईडी को सुरक्षित तरीके से नकारा बना दिया।

लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी

भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज

LIVE: प्रदर्शन राहुल गांधी को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस को किया पंचर

PM मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिले: CM योगी

अगला लेख