Hanuman Chalisa
✕

कश्मीर में मुठभेड़ में मेजर शहीद, 1 अधिकारी और 2 जवान घायल, 1 आतंकवादी मारा गया

Published: सोमवार, 17 जून 2019 (23:15 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में सेना का 1 मेजर शहीद हो गया और 1 आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ में 1 अन्य अधिकारी और 2 जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के अचबल में हुई मुठभेड़ में मेजर केतन शर्मा शहीद हो गए जबकि इसी रैंक के 1 अन्य अधिकारी और 2 जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में 1 अज्ञात आतंकवादी भी मारा गया है और उसका शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार की सुबह अचबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट के करीब पहुंचा चक्रवात अकवान, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट की ओर बढ़ा चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

अगला लेख