sundarkand
✕

वायुसेना की ताकत और बढ़ी, भारत को मिला दुनिया का सबसे ताकतवर लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे

Updated: शनिवार, 27 जुलाई 2019 (21:50 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी एरोस्पेस कंपनी बोइंग ने शनिवार को भारतीय वायुसेना को 22 अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों में से पहले 4 हेलीकॉप्टर सौंप दिए, जबकि 4 और हेलीकॉप्टरों की अगली खेप की आपूर्ति अगले सप्ताह की जाएगी।

एएच64ई अपाचे हेलीकॉप्टरों की पहली खेप की आपूर्ति हिंडन एयरबेस पर की गई। हेलीकॉप्टरों की यह आपूर्ति इन हेलीकॉप्टरों के लिए करोड़ों डॉलर का सौदे होने के लगभग 4 वर्षों बाद की गई है। बोइंग ने कहा कि अपाचे हेलीकॉप्टरों की पहली खेप भारत पहुंच गई है और अतिरिक्त 4 हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति भारतीय वायुसेना को अगले सप्ताह की जाएगी।

कंपनी ने कहा कि उसके बाद 8 हेलीकॉप्टर पठानकोट वायुसेना स्टेशन जाएंगे, जिससे कि उन्हें सितंबर में वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया जा सके। एएच64ई अपाचे विश्व के सबसे उन्नत बहुद्देश्यीय लड़ाकू हेलीकॉप्टरों में से एक हैं, जिसे अमेरिकी सेना उड़ाती है।

भारतीय वायुसेना ने सितंबर 2015 में अमेरिकी सरकार और बोइंग लिमिटेड के साथ 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए करोड़ों डॉलर के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अतिरिक्त रक्षा मंत्रालय ने बोइंग से 2017 में 4168 करोड़ रुपए कीमत पर सेना के लिए हथियारों के साथ 6 अपाचे हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दी थी। यह सेना का लड़ाकू हेलीकॉप्टरों का पहला बेड़ा होगा।

भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अपाचे बेड़े के जुड़ने से बल की लड़ाकू क्षमतओं में काफी वृद्धि होगी क्योंकि हेलीकॉप्टर में वायुसेना की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए गए हैं। बोइंग ने एक बयान में कहा अपाचे हेलीकॉप्टरों का निर्धारित समय से पहले पहुंचना भारत के रक्षाबलों को आधुनिक बनाने को लेकर बोइंग की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

बोइंग ने भारतीय वायुसेना के साथ अपनी वर्तमान साझेदारी से मिशन तत्परता की उच्च दर और परिचालन क्षमताओं में वृद्धि सुनिश्चित की है। कंपनी ने पूरी दुनिया में अपने उपभोक्ताओं को 2200 से अधिक अपाचे हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति की है और भारत 14वां देश है जिसने उसे अपनी सेना के लिए चुना है।

बोइंग ने कहा कि 2020 तक भारतीय वायुसेना 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों का बेड़ा संचालित करेगा और ये पहली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले है। बोइंग ने कहा कि एएच 64ई में नवीनतम प्रौद्योगिकी है, जिससे यह हेलीकॉप्टर विश्व का सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू हेलीकॉप्टर का स्थान बरकरार रख सके।

एएच64ई अपाचे ने भारतीय वायुसेना के लिए अपनी पहली सफल उड़ानें जुलाई 2018 में पूरी की थीं। भारतीय वायुसेना के पहले दल ने अपाचे हेलीकॉप्टर उड़ाने का अपना प्रशिक्षण अमेरिका में 2018 में शुरू किया था।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

अगला लेख