• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. IAF Announces Rs 5 Lakh Reward for Information on Missing AN-32 Aircraft
Written By
Last Updated : रविवार, 9 जून 2019 (00:40 IST)

एएन 32 विमान की जानकारी देने पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा

AN 32 aircraft। एएन 32 विमान की जानकारी देने पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा - IAF Announces Rs 5 Lakh Reward for Information on Missing AN-32 Aircraft
ईटानगर। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने अरुणाचल प्रदेश में 6 दिन पहले लापता हुए अपने परिवहन विमान एएन-32 की तलाश के दौरान घोषणा की है कि अगर कोई व्यक्ति या समूह इस विमान के संबंध में विश्वसनीय जानकारी देता है तो उसे 5 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
 
गुवाहाटी स्थित रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई ने शनिवार को एक बयान में कहा कि विमान के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति या समूह लैंडलाइन नंबर- 0378-3222164 और मोबाइल नंबर : 9436499477 / 9402077267 / 9402132477 पर वायुसेना से संपर्क कर सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि वायुसेना विमान का पता लगाने के लिए अपने सभी साधनों का इस्तेमाल कर रही है और सेना, अरुणाचल प्रदेश सिविल अधिकारियों और अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों की मदद ले रही है।
 
गौरतलब है कि एएन-32 विमान ने गत सोमवार को दिन में 12 बजकर 25 मिनट पर जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले स्थित मेचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी। दिन में 1 बजे इस विमान का नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया। विमान में वायुसेना के 13 जवान और अधिकारी सवार थे। 
(representation Image)