dharma sangrah

हवाई जहाज से भी ज्यादा तेज स्पीड वाली ट्रेन

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (22:02 IST)
नई दिल्ली। क्या आप सोच सकते हैं कि निकट भविष्य में भारत में ऐसी ट्रेन भी चल सकेगी जिसकी गति इतनी तेज होगी कि नई दिल्ली से मुंबई तक पहुंचने के लिए मात्र 55 मिनट का समय लगेगा। 
 
सड़क पर चलने वाले यातायात के सामने बहुत सारी मुसीबतें भी होती हैं लेकिन एक ट्रेन ऐसी भी है जिसपर इन बातों का बहुत कम ही असर होगा। खुशी की बात यह है कि इस तरह की हाइपरलूप ट्रेन का निर्माण भारत में तेलंगाना-आंधप्रदेश के बीच हो रहा है। 
 
आपके लिए यह और भी आश्चर्य की बात होगी कि हाइपरलूप ट्रेन की गति 750 मील (1224 किलोमीटर) प्रति घंटे की होगी। बुलेट ट्रेन से भी तेज चलने वाली हाइपरलूप ट्रेन को भारत में हरी झंडी मिल गई है। आंध्र प्रदेश सरकार विजयवाड़ा और अमरावती शहरों को हाइपरलूप के जरिए जोड़ेगी। दोनों शहरों के बीच की एक घंटे की यात्रा घटकर केवल पांच-छह मिनट की रह जाएगी।
 
बुलेट ट्रेन से भी तेज चलने वाली हाइपरलूप ट्रेन को भारत में हरी झंडी मिल गई है। आंध्र प्रदेश सरकार विजयवाड़ा और अमरावती शहरों को हाइपरलूप के जरिए जोड़ेगी। दोनों शहरों के बीच की एक घंटे की यात्रा घटकर केवल पांच-छह मिनट की रह जाएगी।

यातायात में नई क्रांति लाने वाली हाइपरलूप ट्रांस्पोर्टेशन तकनीक अमेरिका से भारत में आ चुकी है। खास बात यह है कि इस ट्रेन का मुकाबला किसी ट्रेन या बस से नहीं है, वरन विमानों से होगा। यह ऐसी अत्याधुनिक तकनीक है जोकि पश्चिमी देशों के लिए भी आधुनिक है।   
 
हाइपरलूप दुनिया की सबसे तेज ट्रेन बनाने वाली कंपनी है। हाल ही में हाइपरलूप वन ने भारत में एक आयोजन किया था जहां उन्होंने भारत में बनने वाले उनके प्रोजेक्ट के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि ये ट्रेन 55 मिनट में दिल्ली से मुंबई पहुंचा देगी। इस ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह बुलेट ट्रेन से भी दोगुनी रफ्तार से चलती है। वास्तव में, यह ट्रेन चुंबकीय तकनीक से लैस एक पॉड (ट्रैक) पर चलेगी।
 
यह ट्रेन वैक्यूम (बिना हवा) ट्यूब सिस्टम से गुजरने वाली कैप्सूल जैसी हाइपरलूप 750 मील (1224 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। विभिन्न मार्गों पर इसकी गति और दूरी पूरी करने वाली गति को इस तरह समझा जा सकता है।

कंपनी के विशेषज्ञों का कहना है कि मुंबई से चेन्नई के बीच की 1,102 किलोमीटर की दूरी मात्र 50 मिनट में पूरी हो जाएगी। इस तरह से दिल्ली से जयपुर और इंदौर से होते हुए मुंबई (जोकि 1,317 किलोमीटर की दूरी होगी) को मात्र 55 मिनट में पूरी करेगी।

जबकि बैंगलुरु से तिरुवनंतपुरम के बीच की 736 किलोमीटर मात्र 41 मिनट में और बैंगलुरु से चेन्नई- के बीच की 334 किलोमीटर मात्र 20 मिनट में पूरी की जाएगी। 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

नेपाल तबाही के बावजूद नहीं माना चीन : ब्रह्मपुत्र पर 14 लाख करोड़ का 'सदी का बांध' बनाने की ज़िद, भारत के पूर्वोत्तर पर बड़ा संकट?

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

अगला लेख