Daily Horoscope
✕

हैदराबाद केस : NHRC ने दर्ज किया मामला

Updated: मंगलवार, 3 दिसंबर 2019 (15:31 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के संबंध में एक मामला दर्ज किया है।
 
देश के शीर्ष मानवाधिकार संगठन ने सुप्रीम कोर्ट के वकील और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राधाकांत त्रिपाठी द्वारा इस संबंध में पहले से दायर याचिका पर यह संज्ञान लिया है।
     
त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले के तथ्य और परिस्थितियां भी मानसिक स्वास्थ्य के अधिकार के बारे में सवाल खड़े करती है। शिक्षा प्रणाली में मानसिक स्वास्थ्य पर कोर्स और किशोर उम्र शारीरिक और मानसिक सिंड्रोम से संबंधित मुद्दों का भी अभाव है। यहां यह उल्लेख करना भी आवश्यक है कि यह मामला दिल्ली के निर्भया कांड से भी बदतर है।
 
त्रिपाठी ने कहा कि तेलंगाना राज्य की ओर से निर्भया दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह पूरे राज्य मशीनरी और राज्य पुलिस की विफलता का एक क्लासिक मामला है। 
 
त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि निर्भया के दिशा-निर्देशों का पालन करने, शराब के सेवन पर मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने और नीति तैयार करने तथा सरकारी अधिकारों के प्रति गंभीर सवाल उठाने की नीति पर अधिकारियों की लापरवाही एवं विफलता मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
 
उन्होंने एनएचआरसी से महानिदेशक के स्तर से स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मामले की जांच कराने का अनुरोध किया। साथ ही तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक और गृह मंत्रालय के सचिव को लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की। 
 
उन्होंने एनएचआरसी से पीड़ित डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया और राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश देने का भी अनुरोध किया ताकि वह राज्य में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को देखने या एक टीम भेजने के लिए तुरंत एक विशेषज्ञ समिति का गठन करें। मामले की विस्तार से जाँच के लिए आयोग स्वयं अपनी टीम मौके पर भेजे।
 
एनएचआरसी से यह भी अनुरोध किया गया है कि वह राज्य को गलत काम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और मृतक के परिवार के सदस्यों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का निर्देश दे। (वार्ता)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

गुजरात हाईकोर्ट और CMO को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो, पढ़िए पूरा मामला

अगला लेख