suvichar

देशभर में तूफान का तांडव, 80 लोगों की मौत, 136 घायल

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (22:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत देश के कई इलाकों में रविवार शाम आए तूफान की चपेट में आने से 80 लोगों की मौत हो गई और 136 अन्य घायल हो गए।

गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और दिल्ली में 13 तथा 14 मई की रात्रि के बीच तूफान और बिजली गिरने से जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ है।
 
वक्तव्य में कहा गया है कि इन राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक 51 लोगों की मौत हुई है। आंध्रप्रदेश में 12, पश्चिम बंगाल में 14, दिल्ली में 2 तथा उत्तराखंड में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक 123, दिल्ली में 11 और उत्तराखंड में 2 व्यक्ति घायल हुए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि इन क्षेत्रों में रविवार शाम से रात तक तूफान और गरज के साथ बारिश हुई जिससे कुछ समय के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। (वार्ता)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख