Daily Horoscope
✕

सितंबर से शुरू होगा हुनर हाट, लोकल से ग्लोबल होगी थीम : नकवी

Updated: शनिवार, 23 मई 2020 (15:29 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर हुनर हाट का आयोजन सितंबर महीने में होगा और यह लोकल से ग्लोबल थीम पर आधारित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस आयोजन में पहले से ज्यादा दस्तकारों और शिल्पकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
ALSO READ: OIC के बयान पर नकवी का पलटवार, कहा- भारत मुसलमानों के लिए स्वर्ग
नकवी ने एक बयान में कहा कि पिछले 5 वर्षों में 5 लाख से ज्यादा भारतीय दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले हुनर हाट के दुर्लभ हस्तनिर्मित स्वदेशी सामान लोगों में काफी लोकप्रिय हुए हैं। देश के दूरदराज के क्षेत्रों के दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों, हुनर के उस्तादों को मौका और बाजार देने वाला हुनर हाट स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादनों का प्रामाणिक ब्रांड बन गया है।
 
उल्लेखनीय है कि फरवरी 2020 में इंडिया गेट पर आयोजित हुनर हाट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अचानक पहुंचकर दस्तकारों-शिल्पकारों की हौसला-अफजाई की थी। मोदी ने 'मन की बात' में भी हुनर हाट के स्वदेशी उत्पादनों और दस्तकारों के काम की सराहना की थी।
 
नकवी के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन में मिले समय का सदुपयोग कर दस्तकारों व कारीगरों ने अगले हुनर हाट की उम्मीद में बड़ी तादाद में हस्तनिर्मित दुर्लभ स्वदेशी सामग्री को तैयार किया है जिसे ए दस्तकार, कारीगर अगले हुनर हाट में प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए लाएंगे।
 
उन्होंने बताया कि हुनर हाट में सामजिक दूरी, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, मास्क आदि की विशेष व्यवस्था की जाएगी, साथ ही 'जान भी, जहान भी' नाम से एक मंडप होगा, जहां लोगों को 'पैनिक नहीं प्रिकॉशन' (डरें नहीं, एहतियात बरतें) की थीम पर जागरूकता पैदा करने वाली जानकारी भी दी जाएगी। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अभी तक देश के विभिन्न भागों में 2 दर्जन से अधिक हुनर हाट का आयोजन किया जा चुका है जिसमें लाखों दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों को रोजगार व रोजगार के अवसर मिले हैं।
 
नकवी का कहना है कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़, दिल्ली, प्रयागराज, भोपाल, जयपुर, हैदराबाद, मुंबई, गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, पटना, नागपुर, रायपुर, पुडुचेरी, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अजमेर, अहमदाबाद, इंदौर, रांची, लखनऊ आदि स्थानों पर हुनर हाट का आयोजन किया जाएगा। (भाषा

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख