Daily Horoscope
✕

Harvard से Cambridge तक... सुनिए, कितना पढ़े हैं राहुल गांधी?

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2023 (20:44 IST)
नई दिल्ली। वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने क्या कभी जॉब किया है? उन्होंने कौनसी डिग्री हासिल की है? ऐसे ही कई सवाल हैं, जो उनके प्रशंसकों के साथ ही दूसरे लोगों के मन में घुमड़ते रहते हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) से मास्टर डिग्री हासिल कर चुके हैं। 
 
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही राहुल गांधी ने कामिया जेनी के साथ बातचीत में अपनी शिक्षा को लेकर खुलकर बात की। राहुल ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर शुरुआती शिक्षा हासिल करने के बाद एक साल तक उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली में इतिहास की शिक्षा हासिल की। हालांकि पिता राहुल गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा कारणों से वे पढ़ाई दिल्ली में जारी नहीं रख पाए। 
<

Harvard से Cambridge तक... सुनिए राहुल गांधी जी कितना पढ़े हैं?

पूरा इंटरव्यू देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें: https://t.co/K5JKixgj7D pic.twitter.com/LeRVxtq7yR

— Congress (@INCIndia) January 23, 2023 >
इसके बाद राहुल गांधी ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का रुख किया, जहां उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशन एवं पॉलिटिक्स की पढ़ाई की। इसके बाद सुरक्षा कारणों के चलते ही राहुल ने फ्लोरिडा के रॉलिन्स कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। यहां इन्होंने इंटरनेशनल रिलेशन (इकॉनोमिक्स) की पढ़ाई की।
 
राहुल गांधी ने अपनी मास्टर डिग्री डेवलपमेंट इकॉनोमिक्स में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (इंग्लैंड) से पूरी की। दरअसल, यह इकॉनोमिक्स में एमफिल की डिग्री थी। 
 
राहुल गांधी ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि जब मैं स्कूल में था तो कुछ टीचर बहुत अच्छे थे, जबकि कुछ अच्छे नहीं था। राहुल गांधी की शुरुआती शिक्षा सेंट कोलंबस स्कूल एवं कुछ समय देहरादून के दून स्कूल में भी हुई। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख