Hanuman Chalisa

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 1 जुलाई 2024 (16:35 IST)
How many 2000 notes did RBI get back : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को कहा कि 2000 रुपए के 97.87 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। चलन से हटाए गए 7581 करोड़ रुपए मूल्य के नोट अब भी लोगों के पास हैं। आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 रुपए मूल्य के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।
 
97.87 प्रतिशत बैंक नोट बैंकों में वापस आए : चलन में 2000 रुपए मूल्य के बैंक नोट का कुल मूल्य 19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपए था। यह 28 जून 2024 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर 7,581 करोड़ रुपए रह गया। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, इस प्रकार 28 जून 2024 तक 2000 रुपए के 97.87 प्रतिशत बैंक नोट बैंकों में वापस आ गए हैं।
ALSO READ: RBI ने Fixed deposit की सीमा 2 करोड़ से बढ़ाकर की 3 करोड़ रुपए
7 अक्टूबर 2023 तक 2000 रुपए के बैंक नोट को जमा करने और/या बदलने की सुविधा देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। 19 मई 2023 से 2000 रुपए के बैंक नोट को बदलने की सुविधा रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध रही।
ALSO READ: RBI को मुद्रास्फीति से हटकर अब वृद्धि को बढ़ावा देने पर ध्यान देने की जरूरत
आरबीआई के निर्गम कार्यालय नौ अक्टूबर 2023 से लोगों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए भी 2000 रुपए के नोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, लोग अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए देश के किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में 2000 रुपए के बैंक नोट भेज रहे हैं।
 
RBI के इन निर्गम कार्यालयों में कर सकते हैं जमा : बैंक नोट को जमा/बदलने वाले आरबीआई के 19 कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2016 में उस समय चलन में मौजूदा 1000 रुपए और 500 रुपए के बैंक नोट को हटाए जाने के बाद 2000 रुपए के बैंक नोट लाए गए थे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

चांदीपुरा वायरस के खतरे के खिलाफ AMC मुस्तैद, अहमदाबाद में सघन निगरानी शुरू, आखिर क्या है यह वायरस

Jagannath Rath Yatra : रिलायंस फाउंडेशन का सेवा संकल्प, पुरी रथयात्रा के लाखों श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

राहुल गांधी के 'कार्यक्रम' को लेकर तैयारियां हुई शुरू, कांग्रेस के इस दावे पर भाजपा ने साधा निशाना

नेपाल का सीरियल किलर हाथी 'धुर्बे': 14 साल से एक ही खानदान के पीछे पड़ा है यह गजराज, अब तक ले चुका है 25 जानें!

अगला लेख