• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. How can a transgender give birth to a child?
Written By
Last Updated : सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (13:19 IST)

ट्रांसजेंडर कपल को लेकर IUML नेता का दावा, ट्रांसजेंडर कैसे दे सकता है बच्‍चे को जन्‍म?

jiya and jahad
केरल में ट्रांसजेंडर कपल पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में इस कपल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस तरह की यह पहली घटना है जब किसी ट्रांस पुरुष ने बच्‍चे को जन्‍म दिया है। ये ट्रांसजेंडर कपल केरल का रहने वाला है। हालांकि उन्‍होंने अब तक बच्‍चे की लैंगिक पहचान के बारे में नहीं बताया है कि जिस बच्‍चे का जन्‍म हुआ है वो लड़का है या लड़की।

लेकिन अब इस दावे पर भी सवाल उठने लगे हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के वरिष्ठ नेता एमके मुनीर ने बच्चे को जन्म देने की खबर पर सवाल उठाया है। उन्‍होंने कहा कि जो लोग इस तरह के दावे में विश्वास करते हैं, वे ‘काल्पनिक दुनिया में जीते हैं।’ बता दें कि खबरों के मुताबिक केरल में ट्रांसजेंडर समुदाय ने ट्रांसजेंडर जोड़े जिया पावल और जाहद का बच्‍चा होने को लेकर जश्न मनाया था।

अब दूसरी तरफ मुनीर ने कहा है कि समलैंगिक जोड़े को कभी बच्चा नहीं हो सकता। उन्होंने इस दावे को ‘खोखला’ बताया और कहा है कि कि जिस व्यक्ति ने केरल में बच्चे को जन्म दिया था, वह एक ट्रांसजेंडर था।

कब आया कपल सुर्खियों में?
हाल ही में ट्रांसजेंडर कपल जिया पावल और उसके साथी जाहद ने अपने रिलेशनशिप में होने की तस्‍वीरें शेयर की थी। जिसके बाद दोनों देशभर में सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद उन्‍होंने साथी जाहद के गर्भ धारण करने की घोषणा की थी और दावा किया था कि यह भारत में ऐसा पहला मामला है। दंपति को 8 फरवरी को यहां एक सरकारी अस्पताल में एक बच्चा हुआ था। दोनों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई थीं।

अब उठने लगे दावे पर सवाल
आईयूएमएल के नेता एमके मुनीर मुनीर ने रविवार को यहां विस्डम इस्लामिक कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘जो लोग इस तरह के चमत्कारों में विश्वास करते हैं, वे काल्पनिक दुनिया में जी रहे हैं’। उन्‍होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने बच्चे को जन्म दिया वह वास्तव में एक महिला थी।

क्‍यों है ये कहानी खास?
जिया और जहाद की कहानी दूसरों से ट्रांसजेंडर्स से अलग इसलिए है क्योंकि जिया ने एक लड़के के रूप में जन्म लिया था। जबकि 23 वर्षीय जहाद बचपन से लड़की थे और बाद में उनकी इच्छा पुरुष बनने की थी। उन्होंने ही बच्चे को जन्म देने की जिम्मेदारी चुनी, जबकि जिया मां की तरह बच्चे की देखभाल करेंगी। जिया ने बताया था कि वे एक महिला के रूप में पैदा नहीं हुई थी, लेकिन उनके अंदर हमेशा एक महिला बनने की चाह थी कि एक बच्चा मुझे मां बुलाए और जिस तरह मैंने मां बनने का सपना देखा था, जहाद ने पिता बनने का सपना देखा था।
edited by navin rangiyal
ये भी पढ़ें
विश्व रेडियो दिवस : अमरेली के सेवानिवृत्त शिक्षक सुलेमान दल का घर है 'रेडियो संग्रहालय'