suvichar
✕

नेपाल में हनीप्रीत ने दिया पुलिस को चकमा!

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (14:11 IST)
नई दिल्ली। गुरमीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत हाल ही में नेपाल में दिखाई दी है। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत के साथ तीन गाड़ियों का काफिला था। अगर हनीप्रीत को गिरफ्तार कर लिया जाता है तो उससे पुछताछ में राम रहीम से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।  
 
जब तक नेपाल और वहां गई हरियाणा पुलिस की टीम हनीप्रीत तक पहुंच पाती वह पोखरा की तरफ भाग निकली। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत नेपाल की पहाड़ियों में नेपाली परिवारों के साथ छिपने की कोशिश कर रही है।
 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उसे नेपाल के बिराटनगर में रहने वाले डेरा सच्चा सौदा के सदस्य के घर में हनीप्रीत को देखा गया है। वह डेरा सदस्य के घर में छुपी बैठी है।
 
कहा जा रहा है कि उसने हुलिया बदल कर खुद को नेपाली लड़की जैसा रूप देने की कोशिश भी की है।
 
इस बीच पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा के मामले में हनीप्रीत के खिलाफ हिंसा भड़काने, राम रहीम को भगाने की कोशिश करने और साजिश में शामिल होने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

सर्दियों से पहले सीमा पर घुसपैठ की चुनौती, सुरक्षा ग्रिड अलर्ट, 2 घुसपैठिए ढेर

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों के मरने की खबर, कई अन्य घायल

अगला लेख