Hanuman Chalisa

शुभ मुहूर्त में पूजा करने के बाद किया होलिका दहन

शुक्रवार, 2 मार्च 2018 (07:58 IST)
नई दिल्ली। देशभर में होली की धूम है। होलिका दहन के दिन से ही देशभर में होली के त्योहर का खुमार दिखने लगा था। गुरुवार रात को होलिका दहन के पूर्व लोगों ने शुभ मुहूर्त में होलिका का पूजन किया। शुक्रवार को देशभर में होली के दूसरे दिन धुलैंडी मनाई जाएगी।
 
गुरुवार को प्रातः 8.57 बजे से भद्रा लग जाने के चलते महिलाओं ने भोर से ही कुछ लोगों ने होलिका की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख समृध्दि की कामना के साथ पूजा अर्चना शुरू कर दी थी। दूसरी ओर अधिकतर महिलाओं ने शाम को 7.40 के बाद पूजन किया, क्योंकि पूर्णिमा का समय गुरुवार की सुबह 7.53 मिनट से शुरू होकर शुक्रवार को सुबह 6 बजे तक रहेगा। जबकि भद्रा का गुरुवार शाम 6.58 मिनट तक थी। इसलिए शाम 7 बजे के बाद ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त था। होलिका दहन के साथ ही देश की तमाम जगहों पर होली की शुरुआत हो गई। 
 
पौराणिक मान्यता के अनुसार होलिका पूजन में डुंडिका देवी की अराधना की जाती है। कहा जाता है कि डुंडिका देवी की अराधना हमेशा सूर्यास्त के बाद ही करनी चाहिए। उनकी पूजा अबीर-गुलाल मिश्रित जल से करनी चाहिए। होलिका दहन के बाद सुबह गन्ने को भूनने के साथ ही होलिका में मिठाई अपर्ति की जाती है। छोटी होली के दिन नवान्नेष्टी यानि की नए अनाज की पूजा की जाती है। पौराणिक पद्धति के अनुसार होलिका को गुलाल, उड़द की दाल, काले तिल, जौं, गुजिया आदि अपर्ण किए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि होलिका में काले तिल, काली उड़द की दाल अर्पित करने से ग्रहों की पीड़ा समाप्त हो जाती है। 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख