dharma sangrah
✕

बृज भूमि पर होली का धमाल, कृष्ण के रंग में रंगे भक्त

Updated: शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (22:59 IST)
Holi celebration on Brij Bhoomi : मथुरा नगरी में होली का धमाल अपने चरम पर है। भक्त कान्हा के द्वार पर रंग-अबीर रूपी प्रसाद में सराबोर होकर मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं। मथुरा-वृंदावन में कहीं कृष्ण और राधा स्वरूप में टोलियां नाच रही हैं, भक्तों पर फूल बरसाते नजर आ रहे हैं, ऐसे में लग रहा है कि साक्षात भगवान कृष्ण और राधा जमीं पर उतरकर श्रद्धालुओं के साथ होली के रंग में रंग गए हैं।

कृष्ण का गोपियों के साथ रास देश-विदेश से आए भक्तों को बरबस ही अपने मोहपाश में बांधकर झूमने पर मजबूर कर रहा है। भगवान के द्वार पर ऊंच-नीच, जात-पात से ऊपर उठकर श्रद्धालु एक-दूसरे को रंग लगाकर होली महोत्सव का धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।

इस समय पूरा बृज क्षेत्र रंगों के समुद्र में डुबकी लगा रहा है। मथुरा-वृंदावन के हर मंदिर, गली और सड़क पर मस्तानों की टोली तरह-तरह से होली मना रही है। ऐसे में मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर की होली का उल्लास देखते ही बनता है। यहां भगवान हरेभरे बगीचे में बैठकर सोने-चांदी की पिचकारी से अपने भक्तों के साथ होली खेलते हैं।

भक्त अपने आराध्य की अनोखी पिचकारी के रंग में भीगकर अपने को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। श्री द्वारिकाधीश मंदिर में होली से जुड़ा मनमोहक परंपरागत रसिया गायन सुनकर भक्त अपनी सुधबुध खोकर झूमने लगते हैं।

यह गान चतुर्वेदी समाज के लोगों द्वार ढोलक, मंजीरों, झांज और नगाड़े बजाकर गाया जाता है। मंदिर प्रांगण में चारों तरफ रंग और गुलाल उड़ता नजर आ रहा है, जिसको पाकर भक्त आनंदित हो गए हैं। दूरदराज से आए भक्त इस होली महोत्सव को अपने मोबाइल में कैद करके स्मृतियों में संजोकर रखने को आतुर नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख